Fact Check : पी. वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न मिलने पर खड़गे ने नहीं बजाई ताली? वायरल तस्वीर का सच जानिए
साल 2024 में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। लालकृष्ण आडवाणी के अलावा बाकी सभी शख्सियतों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। भारत रत्न से सम्मानित होने वाली हस्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर रहे।
इस बीच कुछ यूजर्स ने भारत रत्न समारोह की एक तस्वीर शेयर करते हुए चौंकाने वाला दावा किया। इसमें कहा गया कि जब पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बेटे ने अपने दिवंगत पिता की ओर से इस सम्मान को प्राप्त कर रहे थे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तालियां नहीं बजाईं।

इस दावे को साझा करने वाले पोस्ट यहां देखी जा सकती है। दावे के मुताबिक जब पी.वी. प्रभाकर राव भारत रत्न लेने के लिए पहुंचे थे, उस दौरान खड़गे ने तालियां नहीं बजाई और हाथ के ऊपर हाथ रखकर देखते रहे। कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर किया गया ये भ्रामक दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वन इंडिया के फैक्ट चेक में इस दावो गलत पाया गया है। पी.वी. प्रभाकर राव जब भारत रत्न लेने के लिए जा रहे थे। उस समय खड़गे ने तालियां बजाई थी। हमने स्रोत का पता लगाने के लिए फोटो पर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमने पाया कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया गया था। इस वीडियो में खड़गे को ताली बजाते हुए देखा जा सकता है।
जब सभी ने तालियां बजाना बंद कर दिया था। उस दौरान उन्होंने भी तालियां बजाना बंद कर दिया और हाथ पर हाथ रख बैठ गए। क्लिप में देखा जा सकता है कि खरगे ने सात सेकेंड तक ताली बजाई थी। लेकिन वीडियो के एक फ्रेम को गलत तरीके से काटकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की छवि को खराब करने की नीयत से इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
Wrong
नतीजा
FAKE NEWS












Click it and Unblock the Notifications