Fact Check: क्या यह भीषण भूस्खलन भारत में हुआ है? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसकी सच्चाई का पता लगा पाना आम लोगों के लिए मुश्किल का काम होता है। लोग कई बार ऐसे वीडियो को सच मानकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर कर देते हैं। जहां से अफवाहों का दौर शुरू हो जाता है। हालांकि, हर बार वायरल वीडियो झूठा ही नहीं होती, कई बार सच भी निकलता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक भीषण भूस्खलन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी सच्चाई से लोग अनजान हैं और बेधड़क वीडियो को साझा करते जा रहे हैं।

वीडियो में क्या है दावा
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत में हाल में भीषण भूस्खलन हुआ है जिसमें भयंकर तबाही हुई है। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि प्रकृति अपना रूप बदल रहा हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा का पूरा पहाड़ टूटकर सड़क पर गिर रहा है। चारों तरफ धुएं का गुबार फैसल रहा है।

Fact Check Landslide in india

फैक्ट चेक में सच्चाई आई सामने
इंडिया टुडे के फैक्ट चेक में जब इस वीडियो की सत्यता की जांच की गई तो कुछ और ही निकला। इंडिया टुडे के मुताबिक यह वीडियो न ही ग्रीस का है न ही भारत का है। बल्कि यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। इसकी जांच के लिए हाल के लैंड स्लाइड से जुड़े कीवर्ड डालकर यूट्यूब में सर्च किया गया और पाया गया कि वायरल वीडियो 30 सितंबर, 2023 को अमेरिकी मौसम विज्ञान समाचार आउटलेट AccuWeather द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था। ट्वीट के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर को चीन के चोंगझोउ शहर में हुई थी। वीडियो का श्रेय न्यूजफ्लेयर वाया रॉयटर्स कनेक्ट को दिया गया है। न्यूजफ्लेयर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फुटेज का लंबा संस्करण मिला।

निष्कर्ष
फैक्टचेक के बाद निष्कर्ष यही निकला कि खतरनाक लैंडस्लाइड का वीडियो भारत या ग्रीस का नहीं है बल्कि यह चीन का है जो कि 27 सितंबर 2023 को घटित हुआ था।

Fact Check

दावा

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत में हाल में भीषण भूस्खलन हुआ है जिसमें भयंकर तबाही हुई है।

नतीजा

फैक्टचेक के बाद निष्कर्ष यही निकला कि खतरनाक लैंडस्लाइड का वीडियो भारत या ग्रीस का नहीं है बल्कि यह चीन का है जो कि 27 सितंबर 2023 को घटित हुआ था।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+