Fact Check: कतर-पाकिस्तान युद्धाभ्यास पर भारत की आपत्ति का दावा फर्जी, साल 2021 की तस्वीर करवा रहे वायरल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पांच सैन्य पायलट एक डसॉल्ट राफेल फाइटर जेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। इस समेत कई फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में कतर के राफेल पायलटों ने पाकिस्तान एयरफोर्स (PAF) के पायलटों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया है और भारत ने इस पर चिंता जताई है। यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है।
वनइंडिया फैक्ट चेक टीम की पड़ताल में सामने आया कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि कतर और पाकिस्तान ने हाल ही में कोई संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण किया हो। भारत सरकार या किसी अधिकृत भारतीय अधिकारी ने कतर-पाकिस्तान संयुक्त अभ्यास को लेकर कोई सार्वजनिक बयान या आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया हादसे के बाद इन 2 पायलट व 10 क्रू मेंबर को मरा समझ लिया गया, ये निकले ज़िंदा, RIP वीडियो वायरल
वर्तमान में तुर्की में चल रहे Anatolian Eagle 2025 युद्धाभ्यास में कतर की भागीदारी जरूर है, लेकिन पाकिस्तान इस अभ्यास में हिस्सा नहीं ले रहा।

वायरल तस्वीर भी हाल की नहीं है। जून 2021 की है, जो फेसबुक पर PAF Sherdils पेज पर ऑनलाइन उपलब्ध है और पहले भी कई संदर्भों में शेयर की जा चुकी है।

फैक्ट चेक की पड़ताल से साफ होता है कि पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट पुराने दृश्य और मनगढ़ंत दावों का सहारा लेकर भारत के खिलाफ गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आम जनता को सलाह है कि ऐसे दावों की सत्यता आधिकारिक स्रोतों या विश्वसनीय फैक्ट चेक से ही जांचें।

Fact Check
दावा
भारत ने कतर के राफेल पायलटों के पाकिस्तानी वायुसेना के पायलटों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण पर चिंता जताई।
नतीजा
दावा फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications