Fact Check: क्या भारत सरकार ने दी है सेना भर्ती के लिए आयु सीमा में 2 साल की छूट? जानिए सच
नई दिल्ली, 06 नवंबर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे लेकर पीआईबी ने एक ट्वीट किया है। देश के कई युवा भारतीय सेना में नौकरी की उम्मीद लिए भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, इस बीच कई उम्मीदवार अपनी उम्र अधिक होने की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे। इस बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जो पहली नजर में देखने पर किसी न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट दिखाई देता है। इसमें सीडीएस बिपिन रावत भी नजर आ रहे हैं।

वायरल फोटो को कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय आर्मी ने सेमा भर्ती 2022 के लिए नए नियम जारी करते हुए आवेदनकर्ता की उम्र में 2 साल की छूट दी है। फोटो में सीडीएस बिपिन रावत की फोटो के साथ ब्रेकिंग न्यूज लिखा हुआ है। इंटरनेट पर इस तस्वीर में किए गए दावों को सच मानकर कई युवा तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं, लेकिन सच तो ये है कि ना ही भारत सरकार की तरफ से और ना ही भारतीय सेना की ओर से ऐसा कोई नियम जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया लालबागचा राजा के 'पहले दर्शन' का वीडियो, जानें इसकी सच्चाई
फोटो की सच्चाई बताते हुए प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने एक ट्वीट किया जिसे आपको भी देख लेना चाहिए। पीआईबी ने बताया कि फोटो फर्जी है, ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है। फर्जी तस्वीर शेयर करते हुए पीआईबी ने लिखा, 'एक तस्वीर में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने 2022 की सेना भर्ती के लिए आयु सीमा में 2 साल की छूट दी है। यह दावा फर्जी है। आयु सीमा में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। कृपया ऐसी फर्जी संदेश/तस्वीर साझा न करें।'

Fact Check
दावा
सेमा भर्ती के लिए उम्र में 2 साल की छूट दी है।
नतीजा
आयु सीमा को 2 साल के लिए नहीं बढ़ाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications