Fact Check: सरकार ABHA के तहत दे रही है 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा? जानें सच
नई दिल्ली, 28 मार्च: सोशल मीडिया पर आए दिन हेल्थ बीमा को लेकर कई तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं। इन वायरल मैसेज में सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं का भी हवाला दिया जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की एक ऐसी ही हेल्थ बीमा योजना का एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि, हर नागरिक सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकता है।

वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) के तहत कोई भी मुफ्त चिकित्सा बीमा के लिए पंजीकरण करा सकता है। इस योजना के तहत 5 लाख रुपए का बीमा दिया जाता है। इसके लिए लाभ लेने वाले लोगों को अपने रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड को लिंक करना होगा। इस वायरल मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है। जिस पर क्लिक करे इसे रजिस्टर्ड कराने की बात कही गई है।
Claim: Anyone can register for free medical insurance under Ayushman Bharat Health Account (ABHA)#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 28, 2022
This claim is #Fake
ABHA creates digital health records
Ayushman Bharat PM-JAY is the scheme that provides health insurance to eligible families via Ayushman cards pic.twitter.com/X9jFzVXXr5
अब वायरल हो रहे इस मैसेज पर भारत सरकार की एजेंसी पीआईबी की फैक्ट चेक विंग ने पड़ताल की है। उनकी जांच में वायरल हो रहा ये मैसेज फर्जी है। वीआईपी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा कि, यह दावा #फर्जी है। आभा ने डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाया है। आयुष्मान भारत PM-JAY वह योजना है जो पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।
फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है। अगर आपके पास भी कोई डाउटफुल खबर है तो आप उसे factcheck।pib।gov।in या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail।com पर भेज सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी पीआईबी की वेबसाइट pib।gov।in पर भी उपलब्ध है।

Fact Check
दावा
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) के तहत कोई भी मुफ्त चिकित्सा बीमा के लिए पंजीकरण करा सकता है।
नतीजा
यह दावा #फर्जी है। आभा ने डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाया है। आयुष्मान भारत PM-JAY वह योजना है जो पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications