Fact check: क्या इनकम टैक्स विभाग चला रहा कोई लकी ड्रा स्कीम, जानें सच?

Fact check: क्या इनकम टैक्स विभाग चला रहा कोई लकी ड्रा स्कीम, जानें सच?

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: सोशल मीडिया पर आये दिन फेक न्यूज और अफवाहे देखने को मिल जाती है। यहां तक कि व्हाट्सएप, मैसेंजर, टेलीग्राम जैसे मैसेज ऐप पर भी अब फॉरवर्ड मैसेज के जरिए फेक न्यूज फैलाई जा रही है। इसी तरह का मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि भारतीय आयकर विभाग ( इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) लकी ड्रा स्कीम चला रहा है, जिसमें जीतने वालों को हजारों रुपये इनाम राशि में दी जा ही है। धोखेबाजों द्वारा इस झूठे दावे के साथ ई-मेल और संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा चलाई जा रही लकी ड्रा में एक शख्स ने लॉटरी जीती है। आइए जानें इस फेक मैसेज का क्या है सच?

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा है दावा?

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा है दावा?

प्रेस सूचना ब्यूरो ( पीआईबी ) के आधिकारिक फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक फर्जी लॉटरी विज्ञापन के बारे में जानकारी दी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, ''धोखाधड़ी लॉटरी विज्ञापन का दावा है कि प्राप्तकर्ता ने 8,388 रुपये की लॉटरी जीती जो संयुक्त रूप से कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) द्वारा आयोजित की गई थी।'' इन दावों के साथ केबीसी के पोस्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

जानें क्या है सच?

जानें क्या है सच?

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर चल रहे इस फर्जी लॉटरी विज्ञापन के बारे में सभी को सचेत किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा है कि ऐसे लॉटरी घोटालों से सावधान रहें। इस तरह के कॉल, मेल और मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।"

यह लॉटरी एक घोटाला है

यह लॉटरी एक घोटाला है

पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर कहा यह लॉटरी एक घोटाला है, जिसमें आम लोगों से ठगी की जा रही है। आईटी विभाग कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के साथ मिलकर कोई लॉटरी स्कीम नहीं चला रही है और नाही किसी को इनाम राशि दी गई है।

बता दें कि इस तरह की स्कीम जब भी केंद्र या राज्य सरकार चलाती है तो उसके बारे में जानकारी अधिकारिक वेबसाइट या प्रेस रिलीज के जरिए दी जाती है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर को जब भी कोई ऐसा मैसेज या स्कीम दिखे, तो उसमें इनवेस्ट करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।

Fact Check

दावा

दावा: भारतीय आयकर विभाग ( इनकम टैक्स डिपार्टमेंट) लकी ड्रा स्कीम चला रहा है।

नतीजा

नहीं, सच ये है कि भारतीय आयकर विभाग किसी तरह का कोई लकी ड्रा स्कीम नहीं चला रहा है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+