Fact Check:'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' क्या प्रियंका गांधी के नारों से प्रभावित हो लड़कियों ने मनचले की कुटाई की

Fact Check:'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' क्या प्रियंका गांधी के नारों से प्रभावित हो लड़कियों ने मनचले की कुटाई की?

नई दिल्ली, 09 जनवरी: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले साल नवंबर 2021 में उत्तर प्रदेश में महिला और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान शुरू किया था। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रियंका गांधी ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब, लड़कियों के एक समूह को एक युवक को लाठियों से पीटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इस दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है कि यह लड़कियों को प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकत हूं' अभियान से प्रेरित होकर किया गया है। वीडियो क्लिप में लड़कियां जिनके सिर ढके हुए हैं, जाहिर तौर पर एक ऐसे व्यक्ति की पिटाई कर रही है जिसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' दावे के साथ क्या वीडियो हो रहा है वायरल

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' दावे के साथ क्या वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ''एक युवक स्कूल की लड़कियों के साथ बदतमीजी कर रहा था। लड़कियों ने प्रियंका गांधी जी द्वारा शुरू की गई मुहिम 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का भरपूर उपयोग करते हुए युवक को छटी का दूध याद दिलाया है।''

जानिए क्या है वीडियो का सच?

जानिए क्या है वीडियो का सच?

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम के मुताबिक ये वीडियो गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। लेकिन असल में वीडियो 3 साल से अधिक पुराना है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है। कीवर्ड सर्च की मदद से पता चला है कि ये वीडियो 10 दिसंबर 2018 का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ''देखिए, यूपी के बागपत में स्कूल परिसर के अंदर छात्राओं ने ईव-टीजर को पीटा।"

उत्तर प्रदेश के बागपत का है ये वीडियो

उत्तर प्रदेश के बागपत का है ये वीडियो

सर्च करने पर पता चला है ये कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत के धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बार-बार शिकायत के बावजूद स्कूल अधिकारियों द्वारा उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद, तीन लड़कियों ने अपने शिक्षक के साथ परिसर के अंदर एक व्यक्ति को लाठियों से पीटा। हालांकि पिटाई खाते हुए वह शख्स वहां से भाग गया था। मौके से फरार हुए व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Fact Check

दावा

लड़की हूं, लड़ सकती हूं' क्या प्रियंका गांधी के नारों से प्रभावित हो लड़कियों ने बदमाश को पीटा?

नतीजा

नहीं, ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बागपत के धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज का है। जो 10 दिसंबर 2018 का है।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+