Fact Check: क्या UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को CM योगी ने स्टेज पर सबके सामने डांटा, जानें सच
Fact Check: क्या UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को CM योगी ने स्टेज पर सबके सामने डांटा, जानें सच
नई दिल्ली, 05 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक व्यक्ति को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दूर जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य थे, जिनको सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबके सामने मंच पर डांसा और अपमान किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 13 सेकेंड के वीडियो क्लिप को पीछे से शूट किया गया है। जिसमें सीएम योगी किसी शख्स को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन सीएम योगी किसपर गुस्सा कर रहे हैं, उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। आइए जानें क्या है पूरा सच?

'बेचारे BJP नेता कोई भी अपमान करके चला जाता है...'
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, ''बेचारे भाजपा के नेता, कोई भी आता-जाता उनकी बेईज्जती कर देता है। अब यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मोर्याजी को ही देख लो..।''
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में जिस शख्स को सीएम योगी डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं, वह यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस उक्त कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य मौजूद भी नहीं थे।

जानें किसको मंच पर सीएम योगी ने डांटा, क्या है सच?
असल में मंच पर सीएम योगी ने जिस शख्स को डांटा, उनका नाम विभ्राट चंद कौशिक है। दो एक स्थानीय भाजपा नेता हैं। सोशल मीडिया पर सर्च करने के बाद 30 नवंबर 2021 को गोरखपुर के एक स्थानीय पत्रकार द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो मिला है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सीएम योगी जिस शख्स को मंच पर तीखे आवाज में बोल रहे हैं, वो विभ्राट चंद कौशिक थे।
पत्रकार मनीष पांडे ने वीडियो को ट्वीट कर लिखा है, ''कभी-कभार भौकाल बनाने के चक्कर मे बेइज्जती हो जाती है। गोरखपुर में नजदीकी दिखाने के चक्कर में भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक सार्वजनिक रूप से पा गए फटकार।''

BJP नेता विभ्राट चंद कौशिक ने भी कहा- वीडियो में मैं ही था
रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार मनीष पांडे ने इस बात की पुष्टि की है कि ये घटना 28 नवंबर को गोरखपुर के बांसगांव में एक कार्यक्रम की है। वीडियो को एक पार्टी कार्यकर्ता ने शूट किया था जो मंच पर मौजूद था।
घटना की और पुष्टि करने के लिए जब भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो में वही हैं। उन्होंने इसे एक छोटी सी घटना बताया जिसे सोशल मीडिया पर हाइप किया गया है।

योगी से डांट खाकर भी तारीफ कर रहे हैं BJP नेता
भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक ने कहा, मैंने योगी जी को सुझाव देने की कोशिश की कि वहां एक स्टेडियम बनाया जा सकता है। लेकिन उन्होंने (सीएम योगी) मुझे बोला कि क्या हम बाद में बात कर सकते हैं। उन्हें ऐसा कहने का अधिकार है कि क्योंकि वह मेरे वरिष्ठ और मेरे गुरु हैं। उनके व्यवहार में कुछ भी गलत नहीं था।''
भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक ने कहा और दावा किया कि आयोजन के बाद, सीएम योगी उनके पास आए और उनसे स्टेडियम पर उनके सुझाव के बारे में पूछा। कौशिक यूपी राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हैं।
वीडियो में देखें आखिरी क्या हुआ था?

Fact Check
दावा
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर सबके सामने डांटा।
नतीजा
नहीं, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नहीं बल्कि एक स्थानीय भाजपा नेता पर गुस्सा किया था।












Click it and Unblock the Notifications