Fact check: सीबीएसई 12th टर्म 1 का रिजल्‍ट आज होगा जारी? CBSE ने जारी किया फेक न्यूज अलर्ट

नई दिल्ली, 11 मार्च: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा टर्म-1 एग्जाम के रिजल्ट जल्दी ही जारी करने वाला है। रिजल्ट आने की कोई ऑफिशियल सूचना अब तक सामने नहीं आई है। पहले माना जा रहा था कि 11 मार्च यानी कि आज रिजल्ट जारी हो सकता है। लेकिन अब सीबीएसई की ओर से इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सीबीएसई ने साफ किया है कि, वह आज रिजल्ट नहीं जारी कर रहे हैं।

Fact check: CBSE 12th Term 1 result will be released today? CBSE issued fake news alert

12वीं की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर एक स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। सीबीएसई के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को बताकर लिखा गया था कि, बोर्ड आज दोपहर 2 बजे के बाद 12वीं की टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। अब सीबीएसई ने इस स्क्रीन शॉट के साथ एक अहम सूचना लोगों के साथ शेयर की है। सीबीएसई ने बताया कि, यह रिजल्ट को लेकर फेक न्यजू है।

बोर्ड जल्‍द ही रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक जानकारी जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकेंगे। साल 2021 के नवंबर-दिसंबर में 10वीं और 12वीं के टर्म 1 परीक्षा हुई थी तब से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। पहले फरवरी में ही रिजल्ट आने की चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन पिछले महीने परिणाम को घोषित नहीं किया गया।

इसके बाद मार्च के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट के आने की चर्चाएं होने लगी। कुछ मीडिया संस्थानों को सीबीएसई से जुड़े लोगों ने मार्च के दूसरे वीक में रिजल्ट आने की जानकारी दी थी। लेकिन अब खुद सीबीएसई ने इस खबरों का खंडन कर दिया है। दूसरे सत्र की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होनी है। ऐसे में रिजल्ट को बोर्ड द्वारा जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश होगी। माना जा रहा है कि, अगले सप्ताह तक हर हाल में रिजल्ट आ जाएगा।

Fact Check

दावा

बोर्ड आज दोपहर 2 बजे के बाद 12वीं की टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है।

नतीजा

सीबीएसई ने बताया कि, यह रिजल्ट को लेकर फेक न्यजू है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+