Fact Check: बंगाल हिंसा को लेकर viral video, जानिए हिंदुओं पर 'हमले' का पूरा सच
बंगाल हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा कि जा रह है कि 'नो गो जोन' में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदुओं पर रोहिंग्याओं ने हमला किया।
Fact Check: पश्चिम बंगाल मे पंचायत चुनाव से पहले बीते कुछ दिनों से हिंसा की कई खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हिंदुओं के साथ हिंसा का दावा किया गया। वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग बीजेपी नेताओं को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बंगाल में हुई हाल की हिंसा का बताते हुए शेयर किया गया। और कहा गया कि बंगाल में हिंदुओं के साथ मारपीट की जा रही है।
वायरल वीडियो के दावे की पड़ताल की गई को सच सामने आया। दरअसल, तथ्यों की जांच की कसौटी पर वीडियो का दावा फर्जी निकला। वीडियो तीन साल पुराना है, जिसे अब बंगाल हिंसा जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।

पड़ताल में पता चला कि वीडियो वर्ष 2017 का है, जब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष कुछ नेताओं के साथ दार्जिलिंग गए थे। इस दौरान भाजपा नेताओं पर हमला हुआ था।

एक यूजर ने इस वीडियो को 26 जून 2023 को शेयर किया था। वीडियो के साथ लिखा, "पश्चिम बंगाल में नो-गो जोन केवल रोहिंग्या का ही क्षेत्र है। वहां हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं! पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का यही हाल कर दिया गया है! ममता और उनका वोट बैंक।"
जबकि हाल में शेयर किए गए वीडियो से बंगाल में हिंदुओं की हिंसा कोई लेना देना नहीं है। वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा है पूरी तरह है फर्जी है।

Fact Check
दावा
वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा फर्जी है। वीडियो तीन साल पुराना है। इससे पहले भी यही वीडियो 2020 में भी वायरल हुआ था। वीडियो साल 2017 का है। जब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष कुछ नेताओं के स
नतीजा
वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा फर्जी है। वीडियो तीन साल पुराना है। ये वीडियो साल 2017 का है। जब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष कुछ नेताओं के साथ दार्जिलिंग गए थे।












Click it and Unblock the Notifications