Fact Check: अबू धाबी का BAPS मंदिर UAE का पहला हिंदू मंदिर नहीं, जानिए पहली बार कब बना था ?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में इसी महीने 14 फरवरी को BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ। इस भव्य मंदिर का निर्माण दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था। यह मंदिर सात शिखरों और पांच अलंकृत गुंबदों वाला है। इसे BAPS स्वामीनारायण संस्था द्वारा बनाया गया है।

जिस समय पीएम नरेंद्र मोदी ने बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर का उद्घाटन किया था, उसी समय हमने कई खबरें देखीं जिनमें यह दावा किया गया था कि यह मंदिर संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिन्दू मंदिर है।

Temple built in abu dhabi Factcheck

किन्होंने किया दावा

  • संस्कृति मंत्रालय का आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) खाता
  • @MyGovIndia एक्स पर सरकार का नागरिक सहभागिता खाता
  • राजस्थान के युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • कई समाचार संगठन
  • मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष वीडी शर्मा

दावे में नहीं है सच्चाई

अबू धाबी में बना मंदिर यूएई में पहला हिंदू मंदिर है। यह तथ्य सच्चाई से बहुत दूर है। अगर यह दावा किया जाता कि BAPS हिन्दू मंदिर अबू धाबी में बना पहला मंदिर है तो इसमें सच्चाई होती मगर ये यूएई में बना पहला हिन्दू मंदिर नहीं है। यूएई में पहले भी मंदिरों की स्थापना हो चुकी है। दुबई शहर में 1958 से कई हिंदू मंदिर हैं।

हाल ही में दुबई के जेबेल अली में एक हिन्दू मंदिर का निर्माण हुआ है। अक्टूबर 2022 में बना ये हिंदू मंदिर दुबई की सबसे नई मंदिरों में से एक है। ये मिडिल ईस्ट में सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक मानी जाती है।

दुबई में करीब 64 साल पहले एक हिंदू मंदिर का निर्माण हुआ था। बुर दुबई में स्थित उस मंदिर में भगवान शिव और कृष्‍ण की स्‍थापना हुई है। BAPS से पहले ये मंदिर ही यूएई का सबसे विशाल मंदिर था। इसके लिए एच एच शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम ने जमीन दान दिया था। यहां हजारों की संख्या में हिंदू लोग हर साल आते है। इसके अलावा दुबई में गुरुद्वारा, जैन और साईं मंदिर भी हैं।

Fact Check

दावा

अबू धाबी का BAPS मंदिर संयुक्त अरब अमीरात का पहला हिंदू मंदिर नहीं है- false

नतीजा

ये खबर जांच के बाद असत्य पाई गई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+