Fact Check: क्‍या लग्जरी caravans की ये तस्वीरें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हैं?

क्‍या लग्जरी caravans की ये तस्वीरें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हैं?

नई दिल्‍ली, 13 सितंबर: कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा शुरू हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक सफेद रंग की टी शर्ट पहनी जिसे भाजपा ने 44 हजार की टीशर्ट बताते हुए उन्‍हें जमकर आड़े हाथों लिया। वहीं अब सोशल मीडिया पर लक्जरी कारवां की फोटो ये दावा करते हुए शेयर की जा रही है कि वो लग्जरी caravans की ये तस्वीरें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हैं। आइए जानते हैं सच्‍चाई क्‍या है?

भारत जोड़ो यात्रा के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे कंटेनर

भारत जोड़ो यात्रा के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे कंटेनर

बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पार्टी की महत्वाकांक्षी "भारत जोड़ो यात्रा" शुरू की । इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत और 230 पार्टी कार्यकर्ताओं के रहने के लिए मोबाइल कंटेनरों का इंतजाम किया गया है। जिसमें ये नेता यात्रा के दौरान रात बिताते हैं। वहीं कुछ तस्‍वीरें वायरल हो रही जिन्‍हें राहुल गांधी की यात्रा में प्रयोग किए जाने वाले कंटेनर बताए जा रहे हैं। जिसके बाद ऑनलाइन कुछ विवाद पैदा हो गया।

आलीशान caravans की तस्‍वीरें ये दावा करते हुए हो रही वायरल

आलीशान caravans की तस्‍वीरें ये दावा करते हुए हो रही वायरल

कई लोगों ने ट्रकों पर लगे 60 या इतने ही कंटेनरों के अंदरूनी हिस्से की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में हाई-एंड इंटीरियर के साथ एक लग्जरी caravans जैसा लग रहा था। जिसके लिए दावा किया जा रहा था कि ये आलीशान caravans भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रयोग किए जा रहे हैं।

जानें वायरल फोटो की क्‍या है सच्‍चाई

जानें वायरल फोटो की क्‍या है सच्‍चाई

हालांकि इंडिया टुडे के फैक्‍ट चेक रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में से नजर आ रहे caravans राहुल गांधी की यात्रा में यूज किए जा रहे कंटेनरों का नहीं है। पाया गया कि तस्वीरें भारत जोड़ों यात्रा के कंटेनरों की नहीं थीं।

जानें कहां और कब की हैं ये तस्‍वीरें

जानें कहां और कब की हैं ये तस्‍वीरें

रिवर्स इमेज सर्च करने पर ये तस्‍वीरें 2013 की इंडियाटाइम्स की रिपोर्ट में पहली तीन तस्वीरें मिली। इस रिपोर्ट के अनुसार ये फोटो एक प्रीमियम मोटरहोम के इंटीरियर की थीं, जिसे 2013 में पेश किया गया था। इस मोटरहोम के इंटीरियर से समान तस्वीरें और कई अन्य को भी 2013 में कई फेसबुक पेजों द्वारा साझा किया गया था। पोस्ट में चौथी तस्वीर खड़ी कारवां की थी। हमने लक्स कैंपर वेबसाइट पर 2019 के एक आर्टीकल में पब्लिश किया गया था। इसकी और तस्वीरें महाराष्ट्र स्थित कारवां विक्रेता मोटोहोम की वेबसाइट पर उपलब्ध थीं।

Fact Check

दावा

लग्जरी caravans की ये तस्वीरें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हैं?

नतीजा

fake

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+