Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर को बर्खास्त करने की झूठी खबर फैला रहा पाक, सच्‍चाई जानकर होगा गर्व

Fact Check Air Marshal SP Dharkar: पहलगाम आतंकी हमला 2025 के बाद से पाकिस्‍तान की हालत पतली हो रही है। पाकिस्‍तान को भारतीय हमले का डर इस कदर सता रहा है कि कभी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरा रात को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे तो कभी पाकिस्‍तान सेना गीदड़भभकी दे रही। पाक समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स भी नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भारतीय सेना के बारे में आए दिन झूठ फैलाया जा रहा है।

एयर मार्शल एसपी धारकर वायु सेना के उप प्रमुख

बॉर्डर पार से फैलाया जा रहा ताजा झूठ भारतीय वायुसेना एयर मार्शल एसपी धारकर के बारे में है। वनइंडिया हिंदी के फैक्‍ट चेक में झूठ पकड़ा गया है। दावा किया गया एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर वायु सेना के उप प्रमुख को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार करने पर बर्खास्त कर दिया गया है। जबकि इसकी हकीकत कुछ और ही है।

Air Marshal SP Dharkar

पाक समर्थक सोशल मीडिया यूजर का दावा

दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच जंग जैसे हालात के बीच पाक समर्थक सोशल मीडिया यूजर भारतीय सेना के अफसरों के रिटायरमेंट को भी युद्ध से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर @Aiza_X2 ने झूठा दावा किया है कि 'वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार करने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार के बाद भारतीय सेना में यह दूसरा बड़ा अवज्ञा मामला है।'

यह भी पढ़ें- Fact Check: पहलगाम हमले के बाद पकड़ा गया पाक का बड़ा झूठ, Lt Gen सुचिंद्र कुमार को पद से नहीं हटाया

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने पदभार संभाला

इसी तरह से @SUNOFM894 नाम की आईडी से फेक दावा किया गया है कि 'पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख को बर्खास्त किया। एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर, जो वायुसेना प्रमुख बनने की दौड़ में अगले स्थान पर हैं, को बर्खास्त कर दिया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों में बड़े फेरबदल के बीच एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने पदभार संभाला।

यह भी पढ़ें- Fact Check: इंडियन आर्मी को खुली छूट से कांप रहा पाकिस्‍तान, LoC पर राफेल जेट मार गिराने का दावा झूठा

एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त

भारत के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इन दावों को फेक बताया है। पीआईबी के अनुसार कई पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट्स ने झूठा दावा किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार करने के कारण एयर मार्शल सुजीत पुष्पकर धारकर, वायुसेना के उप प्रमुख को बर्खास्त कर दिया गया है। सच्‍चाई यह है कि एयर मार्शल एसपी धारकर 40 साल की सेवा पूरी करने के बाद भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होने पर 30 अप्रैल 2025 को वायुसेना के उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

Air Marshal SP Dharkar

बता दें कि भारतीय वायुसेना में एयर मार्शल सुजीत पुष्पकर धारकर बेहतरीन काबिल अफसरों में से एक रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह-II में एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर को परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया था।

यह पढ़ें- Fact Check: भारतीय सेना ने लीपा घाटी में पाक सेना के गोला-बारूद डिपो को नहीं किया नष्ट, पुराना वीडियो वायरल

उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को भी पद से नहीं हटाया

पाक समर्थित सोशल मीडिया पर Air Marshal Sujeet Pushpakar Dharkar से पहले इसी तरह से उत्तरी कमांडर Lieutenant General Suchindra Kumar के बारे में झूठा दावा किया गया। कहा गया कि उनको जंग लड़ने से इनकार करने पर उनको पद से हटा दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी और कोर्ट-मार्शल कार्यवाही होगी। जबकि वनइंडिया हिंदी के फैक्‍ट चेक यह दावा भी झूठा निकला था। पूरी फैक्‍ट चेक रिपोर्ट यहां पर क्लिक करके पढ़ें।

फैक्‍ट चेक की अन्‍य खबरें

Fact Check

दावा

इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर को बर्खास्त करने का दावा।

नतीजा

इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर बर्खास्त नहीं हुए। 30 अप्रैल को रिटायर हुए हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+