Fact Check: इंडियन आर्मी को खुली छूट से कांप रहा पाकिस्तान, LoC पर राफेल जेट मार गिराने का दावा झूठा
Fact Check of Rafale Jet Shot Down: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है। इससे पाकिस्तान कांप उठा है। पाकिस्तान को भारत के हमले का डर सता रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एलओसी पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल को मार गिरने का दावा किया जा रहा है। फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी निकला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Khizar Hayat Abbasi नाम के अकाउंट से 29 अप्रैल 2025 को 10 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुछ जलता दिखाई दे रहा है। कैप्शन में लिखा है कि 'Reports suggest that Pakistan has shot down an Indian Rafale fighter jet along the Line of Control (LoC) in the Poonch sector of Azad Kashmir.' अनुवाद- (रिपोर्टों से पता चलता है कि पाकिस्तान ने आजाद कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक भारतीय राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया है।)

इसी तरह का दावा The Bulletins नाम की आईडी से किया गया। इसने भी वो ही वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'ब्रेकिंग: रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने आज़ाद कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक भारतीय राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया है। विवरण अभी भी सामने आ रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है।'
यह भी पढ़ें- Fact Check: पहलगाम हमले के बाद पकड़ा गया पाक का बड़ा झूठ, ले. जनरल को पद से नहीं हटाया, आज रिटायरमेंट
PakistanZindabad, PakistanArmy, PakistanAirForce व IndiaPakistan जैसे हैशटैग के साथ यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू होने की ओर इशारा करते हुए राफेल मार गिराने का दावा किया जा रहा है। इस तरह की कोई सूचना भारतीय लोगों के अकाउंट से शेयर नहीं हुई। ऐसे में वीडियो की सत्यता पर शक हुआ।
वायरल वीडियो में Su30MKI को बता रहे राफेल
सच्चाई जानने के लिए वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल शुरू की। गूगल लेंस टूल की मदद से वीडियो को सर्च किया तो हमें Indian Armed Forces नाम के फेसबुक पेज पर यह वीडियो मिल गया, जो 4 जून 2024 को अपलोड किया हुआ था। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि 'नासिक से बुरी खबर आ रही है। वायुसेना का लड़ाकू विमान #Su30MKI निषाद तालुका के शिरसगांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट और सह पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। अभी यह ओवरहालिंग के लिए #HAL के पास है। यह प्रशिक्षण उड़ान पर था। जांच के आदेश दिए गए हैं।' जबकि इसी वीडियो पहलगाम हमले के बाद एलओसी पर राफेल मार गिराने के नाम से वायरल करवाया जा रहा है।
नासिक में दुर्घटना के बाद दो हिस्सों में बंट गया था विमान
हम पड़ताल में आगे बढ़े तो lokmattimes.com की 4 जून 2024 की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें नासिक लड़ाकू विमान #Su30MKI के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर को कवर किया। खबर में बताया गया है कि 'महाराष्ट्र के नासिक में पिंपलगांव के शिरसगांव इलाके में वायुसेना का कथित तौर पर सुखोई 30 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट के पैराशूट से सुरक्षित निकल गया। विमान दो टुकड़ों में टूट गया और शिरसगांव के एक खेत में गिरने पर उसमें आग लग गई। कोई हताहत नहीं हुआ।'
Rafale near Pakistan border: पाकिस्तान बॉर्डर के पास मंडरा रहे राफेल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के जंग जैसे हालात बन रहे हैं। पाक के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार तो बीती रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगामी 24 से 36 घंटे में भारत द्वारा हमला की आशंका तक जता चुके हैं।
बता दें कि भारतीय मीडिया के हवाले से खबरें आ रही हैं कि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 29-30 अप्रैल की रात को भारतीय वायुसेना के चार राफेल जेट विमानों ने भारतीय सीमा के भीतर रहते हुए पीओके क्षेत्र में गश्त भी की है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: भारतीय सेना ने लीपा घाटी में पाक सेना के गोला-बारूद डिपो को नहीं किया नष्ट, पुराना वीडियो वायरल

Fact Check
दावा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एलओसी के पास पाकिस्तान राफेल जेट मार गिराया गया।
नतीजा
वायरल वीडियो जून 2024 का है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद की कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है।
Rating
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications