Fact Check: पहलगाम हमले के बाद पकड़ा गया पाक का बड़ा झूठ, Lt Gen सुचिंद्र कुमार को पद से नहीं हटाया
Fact Check Lt Gen Suchindra Kumar: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले के बाद पाक के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार अगले 24 से 36 घंटे में भारत द्वारा हमला करने का दावा तक कर चुके हैं। वहीं, उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को उनके पद से हटाने की बात कही जा रही है, जो वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में गलत निकली है।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। 29 अप्रैल की शाम को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ डेढ़ घंटे की हाई लेवल मीटिंग की थी। कहा जा रहा है कि बैठक में भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का तरीका, लक्ष्य और समय सेना को तय करने की खुली छूट दे दी गई है।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ पोस्ट देखिए, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पहलगाम घटना के बाद उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी और कोर्ट-मार्शल कार्यवाही के भी दावे किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: भारतीय सेना ने लीपा घाटी में पाक सेना के गोला-बारूद डिपो को नहीं किया नष्ट, पुराना वीडियो वायरल
पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर क्या लिखा जा रहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 𝙋𝙀𝙍𝙁𝙀𝘾𝙏_𝙎𝙈𝙄𝙇𝙀 नाम की आईडी से लिखा है कि 'भारत ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को एक झूठे अभियान की विफलता के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कुमार ने कथित तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया, जिससे मोदी सरकार की योजना बाधित हुई। उन्हें काउंसलिंग और औपचारिक जांच के लिए भारी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली ले जाया गया, जिसमें संभावित कोर्ट-मार्शल कार्यवाही भी शामिल है।

एक्स पर ही Pakistan Strategic Prism नाम की आईडी से दावा किया जा रहा है कि 'भारत की 16वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को कथित तौर पर अवज्ञा के लिए हिरासत में लिया गया है, क्योंकि उन्होंने पहलगाम की घटना के लिए सार्वजनिक रूप से भारत सरकार को दोषी ठहराया था, जो सैन्य प्रोटोकॉल का एक बड़ा उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: इंडियन आर्मी अफसरों ने पाक से जंग लड़ने से नहीं किया इनकार, पुराने वीडियो से फैलाया जा रहा झूठ
जनरल कुमार ने पहले प्रमुख पदों पर कार्य किया था: सैन्य खुफिया प्रमुख, सेना रणनीति के उप प्रमुख और सेना के उप प्रमुख।
● क्या मोदी सरकार विफलताओं को छिपाने के लिए अपने ही जनरलों को चुप करा रही है?
● #पहलगाम के बारे में सच्चाई को क्यों दबा रहे हैं?
● अपने खुद के नाटक को छिपाने के लिए क्षेत्र को अस्थिर कर रहे हैं?

पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल कुमार प्रकाशित की खबर
Times of Karachi ने अपनी वेबसाइट timesofkarachi.pk पर India's general Kumar arrested for refusing anti-Pakistan action after Pahalgam शीर्षक खबर भी प्रकाशित की है। खबर में दावा किया है कि 'भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जनरल कुमार को तत्काल भारी सुरक्षा के बीच नई दिल्ली ले जाया गया। उन्हें एक विशेष वाहन में ले जाया गया और बाद में एक समर्पित विमान में बैठाया गया।
यह भी पढ़ें- Fact Check: पुरानी खबर पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर वायरल, मृतकों के परिजनों को असल में कितना मुआवजा मिला?
खबर में आगे यह भी दावा किया गया है कि जनरल कुमार को कोर्ट मार्शल के समक्ष पेश होना पड़ सकता है। खुफिया और सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल कुमार के कंधों पर डाल दी गई है। इस बीच लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा 1 मई को उत्तरी कमान का कार्यभार संभालने वाले हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल कुमार का जीवन परिचय भी बताया
लेफ्टिनेंट जनरल कुमार के कहा है कि उन्होंने उप सेना प्रमुख और सैन्य खुफिया महानिदेशक सहित प्रमुख पदों पर कार्य किया है। उनकी सेवा में अंतरराष्ट्रीय कार्यभार और नियंत्रण रेखा पर प्रमुख भूमिकाएँ शामिल हैं। परम विशिष्ट सेवा पदक (2024) सहित कई पुरस्कार मिले हैं। ड्यूटी के अलावा, वे योग, गोल्फ़ और लेखन में अपनी रुचि के लिए जाने जाते हैं। उनकी शादी शिक्षिका आशा सुचिन्द्रा से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।

Pahalgam attack 2025 Fact Check: लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार के बारे में सच्चाई क्या?
वनइंडिया हिंदी फैक्ट टीम ने लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार के बारे में किए जा रहे दावों की हकीकत जानने के लिए उनके नाम Lt Gen Suchindra Kumar के कीवर्ड से गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सर्च किया। हमें पीआईबी के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी मिली, जिसमें बताया गया है कि 'कई पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट्स ने झूठा दावा किया है कि पहलगाम की घटना के बाद उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।
✅ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
✅ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को उत्तरी सेना का नया कमांडर नियुक्त किया जाएगा।
पड़ताल में आगे हमें पत्रकार Shiv Aroor की सोशल मीडिया पोस्ट मिली, जिसमें उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार व लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि 'सेना को कल उत्तरी सेना का नया कमांडर मिल जाएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार की जगह लेंगे, जो तय समय पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जनरल शर्मा पाकिस्तान पर भारतीय कार्रवाई के लिए अहम होंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि कल पाकिस्तान फर्जी खबरें फैलाएगा कि मौजूदा कमांडर को हटा दिया गया है आदि।'

Fact Check
दावा
उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को उनके पद से हटाने का दावा।
नतीजा
उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार को पद से नहीं हटाया गया। वे आज 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।
Rating
-
Iran War Update: कैसे फेल हुई मुनीर की मध्यस्थता? US में अटके कई प्रोजेक्ट, धरा रह गया 'इस्लामाबाद एकॉर्ड' -
Pakistan: 14 अप्रैल से PIA नहीं भरेगी उड़ान! कई देशों में नहीं जाएंगी पाकिस्तानी फ्लाइट, बंद होने की कगार पर -
Pakistan Lockdown: ईरान-US जंग के बीच पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन'! क्या बंद-क्या खुला? दाने-दाने को मोहताज -
PSL 2026: बेटे को मिला अवॉर्ड तो पिता की आंखों से निकल गए आंसू! फोटोग्राफर का बेटा बना पीएसएल का चमकता सितारा! -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे












Click it and Unblock the Notifications