Fact Check: क्या तालिबान ने भारतीय दूतावास पर किया कब्जा, जानिए सच्चाई
नई दिल्ली, जुलाई 12: अमेरिका की ओर से अपनी सेना को वापस बुलाने के बाद से अफगानिस्तान में फिर से तालिबान ने सिर उठा लिया है। रविवार को तालिबान लड़ाकों ने कंधार के आसपास के कई अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बाद भारत ने अपने राजनयिकों और सुरक्षाकर्मियों को वापस देश बुला लिया है। इसको लेकर भारत ने कहा कि काबुल और कंधार में वाणिज्य दूतावासों में अपने मिशन को बंद करने की उसकी कोई योजना नहीं है। अब ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो दावा कर रहे हैं कि कंधार में भारतीय वाणिज्य दूतावास को तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया है। आखिर क्या है सोशल मीडिया पर फैली अफवाह की सच्चाई, जानिए...

दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व के मद्देनजर भारत ने यह कदम उठाया। हालांकि भारत की ओर से साफ कहा गया है कि काबुल, कंधार और मजार-ए-शरीफ शहरों में वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने वनइंडिया को बताया कि मौजूदा स्थिति के कारण ही वाणिज्य दूतावास को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो सही नहीं हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि भारत सरकार ने कंधार में अपने मिशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह एक अस्थायी उपाय है और 50 राजनयिकों और सुरक्षाकर्मियों को वापस लाया गया है। डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में कंधार गवर्नर के प्रवक्ता बहिर अहमदी ने कहा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास अभी भी खुले हैं। जो प्रक्रिया चल रही है वह बहुत सामान्य है। उन्होंने बताया कि हिंसा में वृद्धि हुई तो भारत ने अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है, तालिबान की ओर से अधिक क्षेत्रों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
तालिबान ने भारतीय एंबेसी पर कब्जा किया।
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से गलत है।












Click it and Unblock the Notifications