Fact-Check: क्या सच में मुख्तार की कब्र पर अखिलेश-डिंपल पहुंचे? जानिए वायरल दावे का सच

Fact-Check: समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। रविवार को सपा प्रमुख गाजीपुर के मोहम्मदाबाद गांव पहुंचे थे। इससे पहले सपा नेता व पूर्व लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद बलराम यादव को मोहम्मदाबाद पहुंचे थे, जिन्होंने मुख्तार अंसारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तारी अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाए। इस बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अखिलेश और डिंपल दोनों एक कब्र पर माथा नवाते हुए दिख रहे हैं।

कब्र के पास खड़े दंपति सपा नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। वायरल तस्वीर में दिख रही कब्र को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये मुख्तार अंसारी की कब्र है, जिस पर अखिलेश यादव और डिंपल हाथ जोड़कर सिर झुका रहे हैं।

Fact-Check about both Akhilesh and Dimple

वायरल तस्वीर को लेकर जब पड़ताल की गई तो सच कुछ और ही निकला। ये तस्वीर इससे पहले भी वायरल हुई। उस वक्त दावा किया गया कि अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ गैंगवार में मौत के घाट उतारे जा चुके माफिया अतीक अहमद के कब्र पर पहुंचे हैं। दोनों तस्वीरों का मिलान किया जाए तो ठीक एक ही तस्वीर है।

दरअसल, ये तस्वीर उस वक्त की है, जब सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था। वास्तविक तस्वीर में अखिलेश यादव और डिंपल यादव दोनों मुलायम सिंह यादव की कब्र पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ऐसे में वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है। वहीं इस तस्वीर को लेकर प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने एक एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में सपा नेता संदीप यादव ने पोस्ट के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है। पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाले सपा नेता संदीप यादव का दावा है कि सोशल मीडिया पर अखिलेश व डिंपल को गलत तरीके से पेश करने वाला मनोज श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल का कार्यकर्ता है।

ये है रीयल तस्वीर का सच
सपा के मुताबिक अखिलेश और डिंपल यादव की वायरल तस्वीर मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल की है। दोनों उनके निधन के बाद समाधि स्थल पर फूल चढ़ाने के लिए गए हुए थे। समाधि स्थल को अतीक और उसके भाई अशरफ की कब्र बताए जाने और अखिलेश व डिंपल को माफिया अतीक अहमद का बेटा व बहू बताए जाने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

Fact Check

दावा

वायरल तस्वीर में दिख रही कब्र को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये मुख्तार अंसारी की कब्र है, जिस पर अखिलेश यादव और डिंपल हाथ जोड़कर सिर झुका रहे हैं।

नतीजा

वायरल तस्वीर को लेकर दावा पूरी तरह से फर्जी है। वास्तविक तस्वीर में अखिलेश यादव और डिंपल यादव दोनों मुलायम सिंह यादव की कब्र पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+