Fact Check: क्या फेसबुक पर रोजाना 200 करोड़ बार लिखा जाता है 'जय श्री राम'?

नई दिल्ली: पिछले एक महीने से राम मंदिर काफी चर्चा में है, क्योंकि वहां पर शिलान्यास के बाद से निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा है। कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बता रहे हैं, तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच फेसबुक पर 'श्रीराम' से संबंधित एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बिना सच्चाई जाने इसे तेजी से फॉरवर्ड भी कर रहे हैं।

fb

फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग की फोटो के साथ एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया कि मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि फेसबुक पर रोजाना 200 करोड़ बार 'जय श्री राम' लिखा जाता है। एक फेसबुक यूजर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि आइए इसमें कुछ जय श्री राम और जोड़ दें। बस इतना सा मैसेज 2000 हजार बार से ज्यादा बार शेयर हो गया।

fb

जब हमने इस दावे की जांच की तो हकीकत कुछ और ही निकली। ऐसा कोई भी बयान मार्क जुकरबर्ग ने नहीं दिया है। न ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसा कुछ कहा गया है। फेसबुक की ओर से भी इस संबंध में कोई आंकड़ा नहीं जारी हुआ है, जिससे साफ है कि ये फेक न्यूज है, जिसको तेजी से वायरल किया जा रहा है। ऐसे में अगर आपको भी ऐसा कोई दावा सोशल मीडिया पर दिखे, तो उसे शेयर करने से बचें।

Fact Check

दावा

फेसबुक पर रोजाना 200 करोड़ बार 'जय श्री राम' लिखा जाता है

नतीजा

ऐसा कोई दावा फेसबुक ने नहीं किया।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+