Fact Check: 10 जनवरी से नहीं खुल रही दिल्ली यूनिवर्सिटी, वायरल आदेश निकला फर्जी
नई दिल्ली, 30 दिसंबर: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। इसके साथ ही ओमिक्रॉन वेरिएंट भी सरकार की टेंशन बढ़ा रहा है। राजधानी दिल्ली अभी सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन से प्रभावित है। जिसको देखते हुए दो दिन पहले दिल्ली सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके तहत कई गतिविधियों को बंद किया गया है। वहीं दूसरी ओर इस मुश्किल वक्त में भी बहुत से अराजक तत्व ऐसे हैं, जो अफवाह फैला रहे।

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया कि हालात की समीक्षा के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ऑफलाइन क्लास शुरू करने का विचार किया है। इस वजह से सभी कॉलेज और डिपार्टमेंट 10 जनवरी 2022 से खुलेंगे। जिसमें यूजी और पीजी की कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएंगी। इस आदेश की कॉपी पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का लोगो बना हुआ है। साथ ही ये देखने में असली लग रहा, जिस वजह से छात्र इसे असली समझ आपस में तेजी से शेयर कर रहे हैं।
भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो के मुताबिक ये वायरल सर्कुलर पूरी तरह से फर्जी है। इसकी एक कॉपी ट्वीट करते हुए पीआईबी ने लिखा कि एक फर्जी आदेश दिल्ली यूनिवर्सिटी के संबंध में वायरल हो रहा है। जिसमें कॉलेज और सभी डिपार्टमेंट को 10 जनवरी से खोलने की बात कही गई है, लेकिन ये पूरी तरह से फेक है। इस तरह का कोई भी आदेश यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नहीं जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी ट्वीट कर इस आदेश को फर्जी बताया। उनके मुताबिक अभी कॉलेज खोलने का आदेश नहीं जारी किया गया है।

Fact Check
दावा
10 जनवरी से खुलेगी दिल्ली यूनिवर्सिटी
नतीजा
वायरस आदेश फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications