Fact Check: फर्जी यूट्यूब चैनल ने चलाई थी राजनाथ सिंह के इस्तीफे की खबर, हुआ बैन

Defense Minister Rajnath Singh को लेकर एक यूट्यूब चैनल ने फर्जी दावा किया, जिसको बैन कर दिया गया है।

rajnath

यूट्यूब पर लोकल न्यूज चैनल्स की संख्या बढ़ती जा रही है, जो बिना तथ्यों के ही खबरें चलाते रहते हैं। ये सब सिर्फ व्यूज के लिए किया जा रहा। सरकार ने भी कई यूट्यूब चैनल्स पर कार्रवाई की, लेकिन वो सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे। अब सोशल मीडिया पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लेकर एक दावा किया गया, जिस पर सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो को सफाई देनी पड़ी।

दरअसल एक न्यूज चैनल ने अपने वीडियो के कवर में लिखा कि "नीतीश के बाद गडकरी ने मारी पलटी, मोदी की कांप उठी रूह"। इस वीडियो का टाइटल था- अभी अभी की बड़ी खबर। इसके अलावा एक और वीडियो का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा, जिसमें लिखा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेजा है। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा भी।

पीआईबी ने इसको लेकर सफाई दी है। उसने बताया कि ये फर्जी न्यूज चैनल्स हैं, जो अफवाह फैला रहें। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया है और ना ही नितिन गडकरी ने ऐसा कोई कदम उठाया। ऐसे में अफवाह फैलाने वाले वीडियोज से सतर्क रहें। पीआईबी ने आगे बताया कि Sarokar Bharat नामक एक यूट्यूब चैनल केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी से जुड़ी गलत जानकारी दे रहा, जिसके 21 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इस पर एक्शन लेते हुए इस चैनल को बैन कर दिया गया है।

6 यूट्यूब चैनल्स पर कार्रवाई
वहीं दूसरी ओर हाल ही में केंद्र सरकार ने 6 यूट्यूब चैनल्स पर कार्रवाई करते हुए उनको बैन कर दिया था। ये सभी चैनल लगातार सरकार और देश से जुड़ी फर्जी खबरें फैलाते थे। इनके कई थंबनेल में मशहूर एंकर्स की फोटो का भी इस्तेमाल हुआ।

बैन हुए यूट्यूब चैनल के नाम
-Nation TV
-Samvaad TV
-Sarokar Bharat
-Nation 24
-Swarnim Bharat
-Samvaad Samachar

Recommended Video

      INS Mormugao का Rajnath Singh ने किया उद्घाटन, देखें इसकी विध्वंसक ताकत... | वनइंडिया हिंदी | *News

      Fact Check

      दावा

      राजनाथ सिंह ने दिया इस्तीफा।

      नतीजा

      फर्जी यूट्यूब चैनल ने फैलाई थी अफवाह।

      Rating

      Misleading
      फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+