फेक है कोरोना वायरस के चलते आरबीआई का अपने वित्तवर्ष में बदलाव करने का मैसेज
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच एकमैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने वित्त वर्ष में बदलाव का फैसला किया है। इस मैसेज में कहा गया हैक कि आरबीआई अपने वित्तवर्ष ( 01 जुलाई से अगले साल 30 जून) को बदलकर 01 अप्रैल से अगले साल 31 मार्च तक कर रहा है। इसकी वजह कोरोना के चलते अर्थव्यवस्था पर पड़ी मार को कहा गया है। फैक्ट चैक में सामने आया है कि मैसेज में किया जा रहा दावा गलत है।

दरअसल बैंक ने इस तरह का फैसला तो जरूर लिया है लेकिन इसका कोरोना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है। ये एक काफी पुराना सुझाव है, इस पर बीते साल भी बात हुई थी। वहीं इस साल फरवरी में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने भी इसके संकेत दिए थे।
आरबीआई का वित्त वर्ष 01 जुलाई से अगले साल 30 जून तक का होता है जबकि केंद्र सरकार का वित्त वर्ष 01 अप्रैल से अगले साल 31 मार्च तक का होता है। विमल जालान समिति ने आरबीआई का वित्त वर्ष सरकार के वित्त वर्ष के समान करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद 15 फरवरी को बैंक की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई थी और इसे केंद्र को भेज दिया था। ऐसे में इसे कोरोना वायरस से किसी भी तरह जोड़ना ठीक नहीं है।
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सोमवार से ही देश के ज्यादातर हिस्सों में बंदी है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन को लागू कर दिया गया है। पंजाब, महाराष्ट्र में इससे पहले से ही कर्फ्यू लगा हुआ है। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 562 तक पहुंच गई है। देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में बात करें तो साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 19 हजार लोगों की मौत हो गई है। इटली में सबसे ज्यादा 6800 लोगों की मौत हुई है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications