Fact Check: बचा हुआ खाना लेकर जाएगी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098? जानें वायरल मैसेज का सच
Child helpline: दावा किया गया है कि समारोह/पार्टी में भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन '𝟭𝟬𝟵𝟴' पर कॉल कर सकते हैं।

Fact Check: चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बच्चों को लेकर बनाई गई है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं को लेकर यह हेल्पलाइन काम करती है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बचा हुआ खाना गरीब बच्चों को दे सकते हैं? आखिर क्या है सच्चाई जानिए?
1098 को लेकर दावा
सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया गया है कि अगर किसी के घर में समारोह या कार्यक्रम हो और उसमें बचा हुआ खाना 1098 पर फोन करके गरीब बच्चों के लिए दे सकते है। वायरल मैसेज में पीएम मोदी की घोषणा के हवाले दावा किया गया है।
बचा हुआ खाना एकत्र करेगी!
वायरस मैसेज में लिखा है, "खुशखबरी: प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार, अगर आपके घर में कोई समारोह/ पार्टी है और बहुत सारा खाना बर्बाद हो जाता है, तो कृपया 1098 (भारत में किसी भी जगह) पर कॉल करें- चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग और भोजन एकत्र किया जाएगा।"
जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई?
मैसेज में आगे कहा गया कि कृपया इस संदेश को हर जगह फैलाएं कि कई बच्चे खाने से मदद मिल सकती है। वहीं अब इस खबर की सच्चाई के बारे में पीआईबी फैक्ट चेक से पड़ताल करते हुए फेक बताया है। बता दें कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को मुंबई की एनजीओ सीआईएफ चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की तरफ से देखा जाता है
दावा: समारोह/पार्टी में भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 𝟭𝟬𝟵𝟴 पर कॉल कर सकते हैं
▶️ यह दावा फर्जी है
▶️ 1098 एक चाइल्डलाइन आपातकालीन फोन सेवा है जो संकट में बच्चों को सहायता प्रदान करती है
▶️ यह सेवा भोजन इकट्ठा/वितरित करने के लिए नहीं हैं pic.twitter.com/wMZWgNZVFD
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 10, 2023
पीआईबी ने ट्वीट में लिखा दावा- समारोह/पार्टी में भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन '𝟭𝟬𝟵𝟴' पर कॉल कर सकते हैं। यह दावा फर्जी है। 1098 एक चाइल्डलाइन आपातकालीन फोन सेवा है जो संकट में बच्चों को सहायता प्रदान करती है। यह सेवा भोजन इकट्ठा/वितरित करने के लिए नहीं हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा हैसमारोह/पार्टी में भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन '𝟭𝟬𝟵𝟴' पर कॉल कर सकते हैं।
नतीजा
ये दावा फेक है।












Click it and Unblock the Notifications