नामीबिया से लाए चीतों ने बंदर को बनाया अपना शिकार? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
नई दिल्ली, सितंबर 21। अभी चार दिन पहले ही नामीबिया से भारत लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है। जब से यह चीते भारत आए हैं तभी से सोशल मीडिया पर #CheetahIsBack जैसे हैशटेग के साथ तरह-तरह का कंटेंट इन वायरल हो रहा है। ऐसा ही एक वीडियो कंटेंट पिछले 4 दिनों से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीता बंदर का शिकार करने के बाद उसे अपने मुंह में दबाकर ले जा रहा है।

चीते ने बंदर को बनाया अपना शिकार?
वायरल वीडियो में एक चीता मरे हुए बंदर को अपने जबड़े में दबाकर जा रहा है और उस बंदर के शरीर के साथ उसका बच्चा चिपका हुआ है, जो कि जिंदा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसुबक यूजर ने पीएम मोदी और हिन्दुत्व को लेकर काफी कुछ कहा।

'यह कैसा हिन्दुत्व लाये है मोदी जी'
पोस्ट में यूजर ने लिखा कि, "आज हम इतने अंधे हो गए हैं विदेशी चीता भारत में लाकर बंदर, हिरण को जिंदा भोजन के रूप में उन्हें परोसे रहे हैं। यह कैसा हिन्दुत्व लाये है मोदी जी अंध भक्तों आंखें खोलो।" एक अन्य यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसा वक्त आ गया है कि 200 हिरण छोड़ने के बाद भी चीता बंदर का शिकार कर रहा हैं।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बंदर को शिकार बनाने वाला वीडियो गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो न तो भारत का है और बंदर को खाने वाला जानवर चीता नहीं बल्कि तेंदुआ है और यह वीडियो अफ्रीकी देश जाम्बिया का है।

अक्टूबर 2021 का वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो अक्टूबर 2021 को शूट किया गया था। रिवर्स सर्च में यह वीडियो कई न्यूज पोर्ट्ल पर मिला है। उन रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कैसे तेंदुए के हाथों अपनी मां का शिकार होने के बाद भी बंदर का बच्चा उससे लिपटा हुआ है।

Fact Check
दावा
Viral Video is claim false
नतीजा
Viral Video is claim false












Click it and Unblock the Notifications