Diesel Paratha: कहीं आपने तो नहीं खाया 'डीजल वाला परांठा'? छापे के बाद सामने आई बबलू की सारी सच्चाई
Diesel Wala Paratha: सोशल मीडिया पर फूड व्लॉगर्स के कई सारे वीडियोज वायरल होते हैं। इन दिनों एक डीजल परांठा नाम से एक क्लिप वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए कि खाने के साथ ये क्या मजाक चल रहा है। मगर अब इस पूरे क्लिप की सच्चाई भी सामने आ गई है।
जब डीजल वाले परांठे का वीडियो वायरल हुआ था तो लोग काफी गुस्सा हो गए थे। मगर अब इस मामले का सच सामने आया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिप सामने आने के बाद इस मामले की पड़ताल की और ढाबे पर छापा भी मारा। अब ढाबा मालिक ने भी माफी मांगी है और परांठे की पूरी सच्चाई भी लोगों को बताई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ढाबे के मालिक चन्नी सिंह और बबलू ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। हम कोई डीजल वाला परांठा नहीं बनाते ना ही इसे कोई खाएगा। इसे एक फूड व्लॉगर ने बनाया था और इसे ये टाइटल दे दिया गया था। बस इसके बाद ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बारे में खुद हमें भी पता नहीं था।
उन्होंने कहा कि हम लोगों को ऐसा कुछ सर्व नहीं करते। ये कॉमन सेंस की बात है कि डीजल वाला परांठा कोई बनाता ही नहीं है। हमें कल ही पता चला कि ये वीडियो वायरल हो गया है। जिस व्लॉगर ने वीडियो बनाया था, उसने भी सबसे माफी मांगी है कि उसने सिर्फ एक टाइटल दिया था। हम लोग एडिबल ऑइल यूज करते हैं।
ढाबे के मालिक ने आगे कहा कि हम काफी हाईजीनिक खाना लोगों को देते हैं। हमारा यहां से लंगर भी जाता है। हम लोगों की जान से नहीं खेलते ना ही हमारी ऐसी कोई मंशा है। हम अच्छा खाना देते हैं और आगे भी अच्छा खाना देगें। शख्स ने आगे कहा कि मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि लोगों का जब मन करे वो यहां आएं। हम किसी की हेल्थ से नहीं खेलते और ना ही हमारी ऐसी कोई मंशा है।
बताते चलें कि हाल ही में इंटरनेट पर एक क्लिप वायरल हो रहा था, जिसमें एक फूड व्लॉगर एक ढाबे में जाता है, जहां एक शख्स परांठा बना रहा होता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परांठे पर खूब सारा तेल डाला जा रहा है और इसमें बार-बार कहा जाता है कि एक बार आप डीजल वाला परांठा खाएंगे तो बार बार यहां आएंगे। वीडियो देखने के बाद लोग काफी गुस्सा हो गए थे और सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस क्लिप को बनाने वाले को सजा देने की बात कर रहे थे।

Fact Check
दावा
half True
नतीजा
fake news Buster












Click it and Unblock the Notifications