Fact Check: असम के करीमगंज जिले में BSF ने तोड़े स्थानीय लोगों के घर? जानिए इस दावे की सच्चाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 09। सोशल मीडिया के इस दौर में फेक न्यूज का चलन भी बहुत तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी खबर या दावे पर आंख बंद कर भरोसा करना बहुत कठिन परिस्थितियां पैदा कर सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई भ्रामक जानकारियां शेयर की जाती हैं, जो लोगों को गुमराह करती हैं। ऐसी ही एक भ्रामक जानकारी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, जिसमें "बरक बांग्ला लाइव 24X7" के हवाले से कहा जा रहा है कि असम के करीमगंज जिले में बीएसएफ के अधिकारी वहां के स्थानीय लोगों को मार रहे हैं और उनके घरों को तोड़ रहे हैं।

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने जब इस जानकारी की पड़ताल की तो पता चला कि जिस रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है, सच्चाई से एकदम परे है और एकदम निराधार है।

Fact Check
दावा
Claimed false
नतीजा
Claimed false
Rating
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें












Click it and Unblock the Notifications