Fact Check: पेरिस स्थित आईफिल टॉवर पर बमबारी का वीडियो वायरल, जानिए इसकी हकीकत
Fact Check: सोशल मीडिया के इस दौर में कई तरह की जानकारियां लोग शेयर करते हैं, ऐसे में कौन सी जानकारी सही है और कौन सी गलत यह तय कर पाना काफी मुश्किल होता है। कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमे देखा जा सकता है कि फ्रांस में स्थित आईफिल टॉवर पर जेट से भारी बमबारी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर आईफिल टॉवर पर बमबारी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसकी जब हमने पड़ताल की तो इसकी हकीकत कुछ और ही निकली।

दरअसल जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है वह मार्च 2022 का है, इस वीडियो को ऑर्टिफिशियिल इंटेलिजेंस के माध्यम से कंप्यूटर जेनेरेटेड इमैजरी टूल्स से तैयार किया गया है।
इस वीडियो को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए लिखा दूसरे देशों से अपील की गई थी कि वह रूसी हमले को रोकने के लिए ये देश यूक्रेन के आसमान को नो फ्लाई जोन घोषित करें।
बहरहाल जब हमने गूगल लेंस से इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पाया कि इस वीडियो में भी उसी यूक्रेन रक्षा मंत्रालय के वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल इस वीडियो को यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने शेयर करते हुए लिखा है कि अगर हमारा ये हश्र हो सकता है तो आपका भी यह हाल हो सकता है।
वीडियो शेयर करते नाटो को टैग किया गया है और अपील की गई है कि यूक्रेन के ऊपर आसमान को सुरक्षित किया जाए और इसे नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए ताकि रूस के हवाई हमले से देश को बचाया जा सके।
इस वीडियो को एआई की मदद से तैयार किया गया है और दिखाने की कोशिश की गई है कि आईफिल टॉवर में भी हवाई हमले हो रहे हैं। यहां बमबारी हो रही है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि अगर हमारे साथ ऐसा हो रहा है तो आपके साथ भी हो सकता है।

Fact Check
दावा
video is not true
नतीजा
Video is not of bombing at Eiffel Tower












Click it and Unblock the Notifications