बंगाल में शिव भक्तों को पुलिस कर्मियों के पीटने का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच?
पश्चिम बंगाल में पुलिस को कांवड़ियों को पीटते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ममता सरकार के आदेश पर कांवड़ियों पर बरसा प्यार।
पश्चिम बंगाल में शिव भक्तों की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मी कई लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं और यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इसमें हाल ही में पश्चिम बंगाल में पुलिस को कांवरियों को पीटते हुए दिखाया गया है। यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ममता सरकार के आदेश पर बंगाल में कांवड़ियों पर बरसा प्यार।
इतना ही नहीं, एक यूजर ने लिखा कि बंगाल में हमारी प्यारी सीएम दीदी की अनुमति के बिना कुछ भी नहीं होता। पुलिस ने शिवभक्त का अपमान किया है, इसका मतलब सीधे तौर पर मां काली का अपमान किया है।

क्या है वायरल वीडियो का सच?
दरअसल, वायरल वीडियो अगस्त 2021 का है। इसे भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया है कि कथित तौर पर पुलिस कर्मियों को पश्चिम बंगाल के भूतनाथ मंदिर के बाहर एकत्रित भगवान शिव के भक्तों की पिटाई करते हुए वीडियो कोरोना काल के वक्त का है। जब COVID-19 के कारण जनता के लिए भूतनाथ मंदिर बंद था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया है कि हालांकि राज्य में अन्य मंदिर खुल गए हैं, लेकिन भूतनाथ मंदिर अभी भी जनता के लिए बंद है। इसमें आगे कहा गया कि मंदिर में अलग-अलग जगहों से लोग पूजा के लिए आते हैं। चूंकि यह बंद था, लोग पूजा करने के लिए मंदिर के बाहर एकत्र हुए थे।

Fact Check
दावा
बंगाल में पुलिस को कांवड़ियों को पीटते हुए एक वीडियो सामने आया
नतीजा
वायरल दावा गलत है












Click it and Unblock the Notifications