Fact Check: Begusarai DM को बनाया बंधक, वायरल हो रही खबर की क्या है सच्चाई, अधिकारी ने दिया जवाब
Fact Check Begusarai DM Hostage News: बिहार के बेगूसराय ज़िले से एक ख़बर तेज़ी से वायरल हो रही है कि जिला के डीएम को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर रखा। कई थानों की पुलिस डीएम को छुडाने पहुंची थी। वायरल हो रही खबरों की सच्चाई जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम तह तक पहुंची और मामले की पड़ताल की।
Recommended Video
वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि बेगूसराय में गुस्साई महिलाओं और ग्रामीणों ने डीएम तुषार सिंगला को करीब दो घंटे तक बंधक बनाये रखा। गुरुवार, 12 दिसंबर को सुबह करीब 11:30 बजे प्रशासनिक टीम लोहिया नगर में फ्लाईओवर के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची।

इसी क्रम में डीएम तुषार सिंगला भी संग्राहलय पहुंचे थे। वहीं ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। वन इंडिया हिंदी की पड़ताल में बंधक वाली ख़बर अफवाह निकली। इस मामले का खुद सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने खंडन किया। उन्होंने डीएम को बंधक बनाने की ख़बर को अफवाह बताया।
राजीव कुमार ने बताया कि मामला रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा है। रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन से बेदखली की प्रक्रिया के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की नियुक्ति करने का अनुरोध किया था। 12 दिसंबर तक तैयारी पूरी कर ली गई थी। जैसे ही टीम दलित बस्ती में पहुंची, वहां अफरातफरी मच गई।
इसी दौरान बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला संग्राहलय पहुंचे तो ग्रामीणों को लगा कि सबसे बड़े अधिकारी हैं, उनसे बात करेंगे तो सनमस्या का हल निकल जाएगा। अपनी बात रखने के लिए ग्रामीण डीएम के पास पहुंचे थे, जिसे मीडिया में बंधक बनाने की ग़लत तरीक़े से खबर दिखाई गई है।

Fact Check
दावा
बेगूसराय DM को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
नतीजा
DM तुषार सिंगला के पास ग्रामीण अपनी बात रखने गये थे












Click it and Unblock the Notifications