Fact check: क्या ओबामा ने अफ्रीकी लोगों से की अमेरिका से कोरोना वैक्सीन ना लेने की अपील, जानिए दावे की सच्चाई
Fact check: क्या ओबामा ने अफ्रीकन लोगों से की अमेरिका से कोरोना वक्सीन ना लेने की अपील, जानिए दावे की सच्चाई
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि ये पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) का बयान है। इसमें अफ्रीकी लोगों को कहा गया है कि वो अमेरिका और यूरोप में बनने वाली कोरोना वायरस की वैक्सीन ना लगवाएं और इसका विरोध करें। जब पड़ताल की गई कि क्या बराक ओबामा ने ऐसा कोई बयान दिया है तो पाया गया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ये मैसेज पूरी तरह से फेक है।
Recommended Video

इस वायरल मैसेज में कहा गया है कि बराक ओबामा ने अफ्रीकियों से आग्रह किया है कि अमेरिका और यूरोप से आने वाले कोरोना के टीकों को स्वीकार नहीं किया जाए... अगर मैं इस बुरे कृत्य की निंदा नहीं करता हूं जो ये गोरे लोग अफ्रीकियों के साथ करना चाहते हैं, तो मैं खुद को पाप का भागीदार समझूंगा। मैं भले अमेरिका में पैदा हुआ था, लेकिन मेरा खून तो अफ्रीकी ही है। इस मैसेज को #NotoVaccine के साथ शेयर किया गया है।
इस मैसेज को लेकर जानकारी जुटाई गई। ऐसा कोई बयान ओबामा ने नहीं दिया है जिसमें उन्होंने अफ्रीकियों से वैक्सीन ना लेने की अपील की हो। इसके उलट बराक ओबामा ने पिछले दिसंबर में कोरोना पर रोक के लिए टीकाकरण को ही सबसे कारगर हथियार कहा था। ओबामा ने ट्वीट कर कहा था कि जब तक टीका व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं होता है, तब तक सामाजिक दूरी और मास्क पहनने का ध्यान सभी रखें। इसके अलावा ओबामा की ओर से सार्वजनिक तौर पर वैक्सीन लेने की भी बात सामने आई थी। ऐसे में साफ है कि इस तरह का कोई भी बयान ओबामा ने नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा फर्जी है।

Fact Check
दावा
बराक ओबामा ने अफ्रीकन लोगों से की अमेरिका में बनी कोरोना वक्सीन ना लेने की अपील
नतीजा
वायरल मैसेज में किया जा रहा दावा गलत, ओबामा ने नहीं दिया ऐसा कोई बयान












Click it and Unblock the Notifications