Fact Check: ऑटो चालक के घर पर खाना खाने गए केजरीवाल, दीवार पर दिखी पीएम मोदी की तस्वीर, क्या है सच?

नई दिल्ली, 15 सितंबर। गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी लगातार यहां पर अपने पैर मजबूत करने में जुटी है। आम आदमी पार्टी गुजरात में बढ़-चढ़कर प्रचार कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो यहां तक कह चुके हैं प्रदेश में आप की सरकार बन रही है। पिछले कुछ महीनों में अरविंद केजरीवाल गुजरात के कई दौरे कर चुके हैं। अपनी इसी मुहिम के तहत अरविंद केजरीवाल हाल ही में ऑटोरिक्शा ड्राइवर के घर पर खाना खाने पहुंचे।

ऑटोरिक्शा चालक के घर गए केजरीवाल

ऑटोरिक्शा चालक के घर गए केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल 12 सितंबर को ऑटोरिक्शा चालक के घर पहुंचे थे। केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान ऑटोरिक्शा चालक के निमंत्रण पर उसके घर गए थे। केजरीवाल ने ऑटोरिक्शा चालक के घर पर रात का खाना खाने के बाद कहा कि मैंने ऑटो ड्राइवर का न्योता स्वीकार किया था, मैं उनके परिवार से भी मिला, खाना बिल्कुल घर जैसा था। मैंने उनके परिवार को दिल्ली में न्योता दिया है। ऑटो ड्राइवर की पत्नी दिल्ली की हैं।

लोग उड़ा रहे मजाक

केजरीवाल की इस मुलाकात के बाद एक तस्वीर सामने आई, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है ऑटोरिक्शा चालक के घर के अंदर कमरे की दीवारपर कई तस्वीरें लगी हैं, जिसमे एक तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। वसीम खान ना के यूजर ने लिखा केजरीवाल जी जिनके घर गए वह लोग तो नरेंद्र मोजी जी के दीवाने निकले, केजरीवाल जी को मामूं बना दिया।

क्या है सच

क्या है सच

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लोग शेयर करके दिल्ली के मुख्यमंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन जब हमने इस तस्वीर की पड़ता की तो यह बात सामने आई है कि नरेंद्र मोदी की तस्वीर को दीवार पर डिजिटली जोड़ा गया है, असल तस्वीर में पीएम मोदी की फोटो दीवार पर नहीं है। ऐसे में साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर एडिट की हुई है।

Fact Check

दावा

Claim reviewed

नतीजा

Claim is false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+