Fact Check: जमानत पर बाहर आते ही पुलिस से भिड़ गए AAP सांसद संजय सिंह? जानें Viral Video की सच्चाई?

AAP MP Sanjay Singh Fact Check: दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद जमानत पर बाहर आ चुके हैं। संजय सिंह जमानत के बाद से ही केंद्र और भाजपा पर हमलावर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो पुलिस वालों को हड़काते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप नेता संजय सिंह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने पर पुलिस अधिकारियों को डांटते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 2 अप्रैल को उनकी जमानत पर जेल से रिहाई के बाद वायरल हो रहा है। ऐसे में क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानिए...

Sanjay Singh Fact Check

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में संजय सिंह को लेकर दावा किया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद आप नेता एक्शन में हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'वेलकम बैक संजय सिंह..वो जानते हैं कि पुलिस, सीबीआई, ईडी से कैसे निपटना है।"

जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच?

ऐसे में जब इस वायरल वीडियो की जांच की गई कि क्या ये घटना संजय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद की है तो सच्चाई काफी अलग थी। सिंह का यह वीडियो 2021 का है और इसे भ्रामक कंटेंट के साथ शेयर किया जा रहा है।

जांच में वायरल वीडियो के कुछ कीफ़्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया और इससे हमें 2021 का एक ऐसा ही वीडियो मिला। यह वीडियो AAP- उत्तर प्रदेश के आधिकारिक अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर 21 अक्टूबर 2021 को साझा किया गया था। इस वीडियो में संजय सिंह को वाराणसी में तिरंगा यात्रा की इजाजत नहीं मिलने पर पुलिस से बहस करते देखा जा सकता है।

ऐसे में साफ हो गया कि असली वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो पुरानी है, जिसे संजय सिंह के हालिया जेल से बाहर आने के बाद वायरल किया गया है।

Fact Check

दावा

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह पुलिस अधिकारियों को डांटते नजर आएं।

नतीजा

वायरल वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। यह वीडियो साल 2021 का है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+