Aadhaar Card Loan Scam: आधार कार्ड से 2% ब्याज पर लोन व 50% माफी का दावा फर्जी, साइबर ठगों का नया हथकंडा
Aadhaar Card Loan Scam: देश में फाइनेंशियल फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए-नए जाल बुन रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के जरिए मात्र 2% ब्याज पर लोन मिलेगा, साथ ही 50% लोन माफ भी कर दिया जाएगा। इस झांसे में फंसने के लिए एक फोन नंबर (8595311955) भी दिया गया है। फैक्ट चेक में यह दावा फर्जी निकला है।
क्या है इस योजना का सच?
केंद्र सरकार ने इस झूठे दावे को पूरी तरह खारिज किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक टीम ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं है जिसमें आधार कार्ड से लोन मिले और उसमें से आधा हिस्सा माफ कर दिया जाए। PIB ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे झूठे दावों से सावधान रहें और इस तरह के फर्जी संदेशों को फैलाने से बचें।

साइबर ठगी का बढ़ता खतरा और बचाव के उपाय
साइबर ठग लगातार नयी चालाकी से लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पूरी सुरक्षा सरकार के लिए मुश्किल है, इसलिए हमारी सबसे बड़ी रक्षा जागरूकता है।
- अनजान नंबर या लिंक पर क्लिक न करें।
- पर्सनल जानकारी जैसे बैंक खाता नंबर, OTP, पासवर्ड, आधार नंबर किसी के साथ साझा न करें।
- मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का इस्तेमाल करें।
- हमेशा "https://" वाले सुरक्षित वेबसाइट्स से ही लेन-देन करें।
सार्वजनिक वाई-फाई से बचें और शक होने पर तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं या 1930 पर कॉल करें।
सावधानी ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी
इस तरह के झूठे ऑफर केवल आपका पैसा ही नहीं, बल्कि आपकी निजी जानकारी भी चुरा सकते हैं। इसलिए किसी भी सस्ता और बड़ा ऑफर मिलने पर तुरंत भरोसा न करें। अपनी डिजिटल सुरक्षा को गंभीरता से लें और साइबर ठगों को मात दें।
फैक्ट चेक की अन्य खबरें

Fact Check
दावा
पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने का दावा
नतीजा
सरकार ने दावे को फर्जी बताया है।












Click it and Unblock the Notifications