CBSE results 2020: 10वीं-12वीं रिजल्ट की घोषणा को लेकर वायरल हो रही प्रेस रिलीज फेक
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स की घोषणा को लेकर एक नोटिस वायरल हो रहा है। अब इस नोटिस को लेकर सीबीएसई की ओर से सफाई आई है। जिसमें इस नोटिस को फर्जी बताया गया है। सीबीएसई ने कहा कि, दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों को लेकर इस तरह की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। वायरल हो रही ये अधिसूचना गलत है।

सीबीएसई ने रिजल्ट की तारीखों के बारे में कहा कि, हमारी तरफ से रिजल्ट की तारीखों का अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। स्टूडेंट्स को इस समय सिर्फ आधिकारिक सूत्रों से आने वाली खबरों पर ही भरोसा करना चाहिए। बोर्ड की ओर से सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शाम 4:50 को ट्ववीट करके वायरल हो रही प्रेस रिलीज को फेक बताया है और कहा कि हमारी ओर से अभी तारीख नहीं बताई गई।
वहीं सीबीएसई की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने इस नोटिस को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा को लेकर ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट को लेकर ऐसे किसी वायरल नोटिस पर भरोसा न करें। किसी तरह की जानकारी के लिए आप बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in विजिट कर सकते हैं। उधर आज शाम 4 बजकर 10 मिनट पर जारी रिजल्ट की प्रेस रिलीज को न्यूज एजेंसी ने यह कहते वापस ले लिया कि, ये रिलीज गलत है और हमें इस गलती का अफसोस है।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 रिजल्ट्स की घोषणा को लेकर वायरल हो रहे इस फर्जी नोटिस में कहा गया है कि बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे 11 जुलाई शाम 4 बजे जारी करेगा। वहीं, कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा इसके दो दिन बाद 13 जुलाई को शाम 4 बजे की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications