Fact Check: क्या इंडोनेशिया के समुद्र में मिली हैं देवी-देवताओं की 5000 साल पुरानी मूर्तियां?
नई दिल्ली, 22 जुलाई: सोशल मीडिया पर कुछ देवी देवताओं की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया गया है कि ये हिन्दू देवताओं की मूर्तियां इंडोनेशिया के बाली में समुद्र के अंदर मिली हैं और ये 5000 साल पुरानी हैं। पानी के नीचे की मूर्तियों की कई तस्वीरों का ये कोलाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। हालांकि जो दावा इन तस्वीरों को लेकर किया गया है, उसमें सच्चाई नहीं है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मैसेज में लिखा गया है- 5000 साल पुराने श्री विष्णुजी इंडोनेशिया के बाली सागर में पाए गए। महाभारत लगभग 5500BC से ज्यादा पुरानी है। तो भारत का कौन सा राज्य इंडोनेशिया था और क्या उसने महाभारत में भाग लिया था? पता चलता है कि दक्षिण एशिया में अखण्ड भारत की सीमा तक सनातन सदैव विद्यमान था।
इन मूर्तियों को लेकर कहा गया है कि इंडोनेशिया के समुद्र के नीचे यह मंदिर हजारों साल पहले था।यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित था और इसमें स्थित विष्णु की मूर्ति लगभग 5000 हजार साल पुरानी है। लोग समुद्र में स्कूबा डाइविंग के जरिए ही इस मंदिर को देखने के लिए जा सकते हैं।

इन तस्वीरों और इसके साथ किए जा रहे दावों को लेकर इंडिया टुडे ने अपने फैक्ट चेक में पाया है कि तमाम बातें जो मैसेज में कही गई हैं, उनका कोई आधार नहीं है। वो सभी बेबुनियाद और मनगढंत हैं। ये पत्थर की मूर्तियाँ उत्तरी बाली के पेमुटेरन में रखी हुई हैं जो कुछ साल पहले ही बनाई गई हैं। ये एक पानी के नीचे के बगीचे का हिस्सा हैं, जो 2005 में तैयार किया गया था। कोरल रीफ संरक्षण परियोजना के हिस्से के तहत 2005 में कुछ स्कूबा गोताखोरों ने ये मूर्तियां बनाई थीं। ऐसे में इनको हिन्दू धर्म से जोड़ना या समुद्र के नीचे मंदिर होने की बात कहने का कोई आधार नहीं है।

Fact Check
दावा
इंडोनेशिया में 5 हजार साल पुराने मूर्तियां मिलने का दावा
नतीजा
दावों में सच्चाई नहीं, मूर्तियां कुठ साल पहले ही बनीं












Click it and Unblock the Notifications