महाठग सुकेश चंद्रशेखर को ED ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 9 दिन की रिमांड पर भेजा

जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुकेश चंद्रशेखर को 9 दिन की हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट ने ये आदेश ईडी के एक बड़े एक्शन के बाद जारी किया।

Sukesh Chandrasekhar

प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने बाद कोर्ट के सामने पेश किया। जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए कोर्ट ने सुकेश को नौ दिन की रिमांड पर भेज दिया। ये आदेश पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जारी किया।

ईडी ने कार्रवाई मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से कथित रूप से 3.5 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में दर्ज मामले के तहत की है। जिसमें जपना सिंह ने आरोप लगाए थे कि चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर उन्हें बुलाया था और उनसे पैसे वसूले थे।

ईडी ने अदालत में कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से हिरासत में पूछताछ अपराध की आय के पैसे के निशान को स्थापित करने के लिए आवश्यक है। मामले में सुकेश की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में रिमांड की मांग करते हुए ईडी ने कहा कि अभियुक्त पीएमएलए की धारा 4 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी है। अभियुक्त सुकेश चंद्रशेखर जानबूझकर सबूत छुपा रहा है और सबूत नहीं दे रहा है और इस तरह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दायर एफआईआर को लेकर है। जिसके तहत जपना सिंह और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर की पत्नी अदिति सिंह को धोखा देने, धन की हेराफेरी और जबरन वसूली करने का आरोप है। चंद्रशेखर और उनकी अभिनेता पत्नी लीना मारिया पॉल दोनों को दिल्ली पुलिस ने सितंबर 2022 में धोखाधड़ी के मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग के और ठगी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज नोरा फतेही समेत कई नाम दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और ईडी की जांच के दौरान सामने आए।

Recommended Video

      Bageshwar Dham में इलाज को आई महिला की गई जान, लड़की हुई गायब! | Dhirendra Shastri | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+