कर्नाटक में 13 विधायकों का इस्तीफा, क्या हिट विकेट होंगे कुमारस्वामी
नई दिल्ली। कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों ने इस्तीफा दिया उसके बाद प्रदेश में कुमारस्वामी सरकार ने मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। लगातार दोनों दलों के बीच सुलह की कोशिशें चल रही हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश में चल रही उठापटक को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस और जेडी-एस के विधायक शनिवार को विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा देने के लिए स्पीकर कार्यालय पहुंचे। स्पीकर से मुलाकात नहीं हो पाने के चलते विधायकों ने अपना इस्तीफा स्पीकर के सचिव को सौंप दिया।

कांग्रेस के जिन विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा है, उनमें रामलिंगा रेड्डी, रमेश जर्किलोही, महेश कुमाथहल्ली, एसटी सोमशेखर, बीए बसावराज, बीसी पाटिल, प्रतापगौड़ा पाटिल और शिवराम हेबर हैं जबकि जेडीएस के एएच विश्वनाथ, के. गोपालियाह और नारायण गौड़ा का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications