मानसूनः सबकी अपनी-अपनी चिंताएं

यहां मानसून पर सबकी अपनी-अपनी चिंताएं हैं। जो बुद्धिजीवी कल तक चुनाव परिणामों, भाजपा के बिखराव और लालगढ़ की लालिमा पर अपनी कलमें तोड़ रहे थे, आज मानसून की बेरूखी से हलकान हैं। समझा रहे हैं कि मानसून न आया तो मंदी और महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा। पानी की किल्लत होगी। बिजली की समस्या घेरेगी। हर तरफ मुसीबतें ही मुसीबतें।
सरकार कह रही है कि मंदी और महंगाई के बाद मानसून के कहर से निपटने के लिए (सिर्फ) आम आदमी तैयार रहे। समाज या देश में किसी भी प्रकार का संकट गहराता है, तो कमर आम आदमी की ही टूटती है। वहीं आम आदमी मानसून की प्रसन्नता के लिए हवन-यज्ञ करवा रहा है। किसान बंजर खेत में बैठकर हाथ जोड़े बादलों के आगे नतमस्क हैं।
जब नाराजगी का पता न चलने पर टीवी चैनलों और अखबारों में बयान दे देते हैं कि अभी मानसून दस-पंद्रह दिन और लेट हो सकता है। कभी यहां-वहां से बादलों का दबाव नहीं बन पा रहा है। कभी आइला तो कभी ग्लोबल गर्मी का। हम उनकी बात को मान पुनः बादलों को निहारने लग जाते हैं।
वैसे मानसून जहां कहीं भी होगा मन ही मन सोच रहा होगा कि तुमने पेड़ काटे, प्रदूषण बढ़ाया, नदियों-तालाबों को सोखा तो मैंने भी अपने हिसाब से सख्ती कर दी। यानी जैसे को तैसा।
तो बंधु मानसून के लिए इतना बेकरार न हो। अब तक पृथ्वी और प्रकृति के साथ जो खिलवाड़-छेड़छाड़ करते आए हो उसे बंद करो। नहीं तो यूं ही बादलों की तरफ हर पल निहारते रहोगे और मानसून की सख्ती को झेलते रहोगे।
[अंशुमाली रस्तोगी एक चर्चित कॉलमिस्ट और ब्लागर हैं, वे हिन्दी के कई समाचार पत्रों तथा साहित्यिक पत्रिकाओं में नियमित लिखते हैं।]
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications