सलमान को 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज क्यों बदलनी पड़ी? रक्षा मंत्रालय का प्रेशर या फिल्म में तकनीकी खराबी
Battle Of Galwan: सलमान खान 'सिकंदर' के बाद अब 'बैटल ऑफ गलवान' नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। लेकिन हाल ही में खबर आई कि सलमान 'बैटल ऑफ गलवान' के कुछ सीन री-शूट कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें कई सीन फाइनल आउटपुट में अच्छे नहीं लग रहे थे। साथ ही वो फिल्म का पैचवर्क भी पूरा कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल अनाउंस की गई। लेकिन फिर इसे आगे खिसका दिया गया। इसकी वजह क्या है? क्या रक्षा मंत्रालय और रंक्षा मंत्री इस फिल्म की कहानी पर कोई प्रेशर बना रहे हैं? या फिर इस फिल्म को लेकर सलमान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं? पूरा माजरा क्या है इस रिपोर्ट में समझते हैं।

ये बात कई रिपोर्ट्स में बताई जा चुकी है कि सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नजर बनाई हुई है। उन्होंने कई मौकों पर फिल्म की मेकिंग और कहानी पर हस्तक्षेप किया है। जब उन्हें सलमान और टीम ने आश्वस्त कर दिया तो फिल्म की शूटिंग की परिमिशन दी। सलमान भी कई दफे रक्षामंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। कई रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि मौजूदा समय में भारत और चीन की रिश्ते सुधार रहे हैं। ऐसे में विदेश और रक्षा मंत्रालय किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं चाहता है। इसलिए भी फिल्म पर बहुत सावधानी बरती जा रही है।
खै़र, दूसरी वजह ये बताई जा रही है कि सलमान और फिल्म के डायेरक्टर को जिन सीन पर पब्लिक का फीडबैक अच्छा नहीं मिला उसे दोबारा शूट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म का पैचवर्क (इसका मतलब जो सीन मेन शूटिंग के समय छूट जाते हैं, उन्हें शूट किया जाता है। जिसे पैचवर्क कहते हैं) भी जारी है। इसकी शूटिंग मुंबई में 9 फरवरी से शुरू हुई है। जो टुकड़े-टुकड़े में पूरे महीने भर चलेगी। कुल मिलाकर शूटिंग में फरवरी का महीना लग जाएगा। इसके बाद फिल्म की एडिटिंग शुरू होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च का महीने भी खत्म हो जाएगा।
चूकिं ये फिल्म आर्मी पर बेस्ड है। इसलिए रिलीज के पहले इसे रक्षा मंत्रालय को दिखाना होगा। वहां से अप्रूवल मिलेगा, तब फिल्म रिलीज हो पाएगी। इस पूरे प्रोसेस में काफी समय लग सकता है। जिस वजह से फिल्म 17 अप्रैल को नहीं रिलीज हो पाएगी। साथ ही मेकर्स नहीं चाहते हैं कि देशभक्ति से भरी फिल्म की प्रोसेस में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी हो और सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस दर्शकों का खराब हो। यही वजह से है उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल से खिसकाकर अगस्त कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications