Ramayana: 'रामायण 2' की शूटिंग को लेकर 'माता सीता' साई पल्लवी ने दिया बड़ा अपडेट, सामने रखा ऐसा सच
Ramayana Sai Pallavi: भारतीय पौराणिक कथा रामायण पर आधारित फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं जबकि यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी के बीच हाल ही में लॉस एंजिल्स में इसका वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की टीम मौजूद रही। इसी दौरान साई पल्लवी ने फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग को लेकर ऐसा अपडेट दिया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
'रामायण 2' की शूटिंग पर क्या बोलीं साई पल्लवी?
लॉस एंजिल्स में आयोजित फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में साई पल्लवी के साथ रणबीर कपूर, यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया और दर्शकों से बातचीत की। इवेंट से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें फिल्म के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होती दिखाई दे रही है।

साई पल्लवी का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच साई पल्लवी का एक वीडियो चर्चा में आ गया है। इसमें एक्ट्रेस भारतीय संस्कृति, फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी टीम के काम को लेकर अपनी बात रखती नजर आईं। बातचीत के दौरान जब फिल्म के दूसरे भाग को लेकर अपडेट सामने आया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक 'रामायण 2' की शूटिंग शुरू नहीं की है। साई पल्लवी के इस बयान के बाद फिल्म के दूसरे भाग को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी शूटिंग शुरू होने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
दो भागों में तैयार हो रही है 'रामायण'
-निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। कहानी के व्यापक स्तर और भव्य प्रस्तुति को देखते हुए इसे दो भागों में बनाया जा रहा है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा पहले ही इसके बजट को लेकर बड़ा खुलासा कर चुके हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दोनों भागों को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपये का बजट बताया गया है। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक तकनीक, भव्य सेट और विजुअल इफेक्ट्स के जरिए रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने की तैयारी है।
-बताया जा रहा है कि फिल्म के दूसरे भाग पर भी काम चल रहा है और इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग की जा चुकी है। ऐसे में साई पल्लवी का ये कहना कि उन्होंने अभी अपना शूट शुरू नहीं किया है, फिल्म के निर्माण से जुड़ा एक अहम अपडेट है। हालांकि, दूसरे भाग की शूटिंग का पूरा शेड्यूल अभी स्पष्ट नहीं है।
रणबीर कपूर से लेकर सनी देओल तक, फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
-रामायण की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट भी है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
-इतने बड़े कलाकारों के एक साथ आने से फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म की कहानी, कलाकारों के लुक और इसके भव्य निर्माण को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। अब प्रशंसकों को इसके दोनों भागों से जुड़ी अगली आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार है।
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
-फिल्म के पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। दिवाली के मौके पर इसकी रिलीज को देखते हुए मेकर्स को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने की उम्मीद है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन भी तेज किया जा रहा है और लॉस एंजिल्स में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
-वहीं दूसरे भाग की रिलीज को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। शुरुआत में चर्चा थी कि रामायण 2 को दिवाली 2027 के आसपास रिलीज किया जा सकता है। हालांकि बाद में आई रिपोर्ट्स में इसकी रिलीज टलने की बात कही गई। फिलहाल दूसरे भाग की नई रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों को यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि फिल्म का दूसरा भाग कब सिनेमाघरों में आएगा और साई पल्लवी इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
