पाकिस्तान में दिखा रणबीर कपूर की 'Ramayana' का क्रेज, कराची के मंदिर में लगा फिल्म का पोस्टर, मांगी जा रही दुआ

Ramayana: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। भारतीय दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है, वहीं अब पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी इसे लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। कराची में रहने वाले हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने फिल्म के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मंदिर के भीतर फिल्म का पोस्टर लगा नजर आ रहा है। इसके साथ ही लोग फिल्म की पूरी टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।

कराची के मंदिर में लगाया गया 'रामायण' का पोस्टर
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' मूवी को लेकर पाकिस्तान के कराची में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों के बीच खास उत्साह देखने को मिला। वायरल वीडियो में कुछ लोग मंदिर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म का पोस्टर लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपनी उम्मीदें भी जाहिर कीं और इसकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Ramayana

'रामायण' को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

फिल्म को लेकर सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पता चलता है कि भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता भारत की सीमाओं से बाहर भी देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, टीम को मिलीं शुभकामनाएं

-ये वीडियो कराची में रहने वाले एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में मौजूद लोग 'रामायण' को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म की सफलता की कामना करते दिखाई देते हैं। कुछ लोगों को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी।

-वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की उम्मीद भी जताई। हालांकि ये लोगों की व्यक्तिगत उम्मीदें हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रियाओं ने एक बार फिर इस प्रोजेक्ट के प्रति लोगों की दिलचस्पी को उजागर किया है।

Meanwhile pakistani Hindu Community ❤️
byu/Enough-Degree45 inRamayanaTheFilm

क्या पाकिस्तान में रिलीज हो पाएगी रणबीर कपूर की फिल्म?

-कराची के मंदिर से सामने आए वीडियो के बाद अब यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या 'रामायण' मूवी पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंधों में तनाव का असर कई बार दोनों देशों के फिल्म कारोबार पर भी पड़ा है। ऐसे में भारतीय फिल्मों की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है।

-फिलहाल पाकिस्तान में 'रामायण' की रिलीज को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए यह देखना होगा कि फिल्म को वहां सिनेमाघरों तक पहुंचने का मौका मिलता है या नहीं।

दो हिस्सों में दर्शकों के सामने आएगी 'रामायण'

-नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही 'रामायण को दो भागों में रिलीज करने की योजना है। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है, जबकि दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, सनी देओल, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+