Chand Mera Dil BO Collection Day 3: 'चांद मेरा दिल' ने पकड़ी रफ्तार, फिल्म ने 3 दिन में की इतनी कमाई

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 3: फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने सिनेमाघरों में भले ही धीमी शुरुआत की हो लेकिन ओपनिंग वीकेंड आते-आते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली है। लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा को रिलीज से पहले ज्यादा प्रमोशन नहीं मिला था, जिसका असर शुरुआती कमाई पर साफ दिखाई दिया। हालांकि शनिवार और रविवार की छुट्टियों ने फिल्म को राहत दी और इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला।

'चांद मेरा दिल' का वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन
गत 22 मई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है लेकिन इसके बावजूद 'चांद मेरा दिल' ने वीकेंड पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। लोगों को फिल्म की कहानी और एक्टर्स की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

chand mera dil

तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आया उछाल

-निर्देशक विवेक सोनी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की बढ़ोतरी हुई और इसने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Chand Mera Dil Review: सिर्फ लव स्टोरी नहीं, रिश्तों का आईना है, दिल को छू लेगी 'चांद मेरा दिल', पढ़ें रिव्यू
Chand Mera Dil Review: सिर्फ लव स्टोरी नहीं, रिश्तों का आईना है, दिल को छू लेगी 'चांद मेरा दिल', पढ़ें रिव्यू

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी 24 मई 2026 (रविवार) को फिल्म ने लगभग 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भारत में तीन दिनों का इसका कुल नेट कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर मिले इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फिल्म आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

रोमांटिक ड्रामा कैटेगरी में बनाया नया रिकॉर्ड

-फिल्म चांद मेरा दिल ने सिर्फ तीन दिनों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बॉलीवुड की इस साल की चर्चित रोमांटिक फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 'दो दिवाने सहर में' (Do Deewane Sehar Mein) और 'एक दिन' (Ek Din) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

-जहां फिल्म 'दो दीवाने सहर में' का कुल कलेक्शन लगभग 7.98 करोड़ रुपये रहा था, वहीं 'एक दिन' करीब 4.3 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। ऐसे में 'चांद मेरा दिल' का शुरुआती प्रदर्शन इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

फिल्म में दिखी रिश्तों और इमोशंस की कहानी

-फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कहानी हैदराबाद में पढ़ाई के दौरान मिलने वाले दो युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं। प्यार के बीच अचानक आई अनचाही प्रेग्नेंसी उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है।

-फिल्म में दिखाया गया है कि लड़की बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है और दोनों शादी कर लेते हैं लेकिन जिम्मेदारियों, दबाव और मानसिक तनाव के चलते उनका रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। कहानी तब बड़ा मोड़ लेती है जब दोनों के बीच एक विवाद हिंसक रूप ले लेता है।

युवा दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म

-फिल्म का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला, सोमेन मिश्रा और Marijke deSouza ने मिलकर किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले Tushar Paranjape और विवेक सोनी ने तैयार किया है।

-हालांकि क्रिटिक्स से फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन युवा दर्शकों के बीच इसकी लव स्टोरी और इमोशनल एंगल को लेकर चर्चा तेज होती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+