Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Children's Day: बाल दिवस के बारे में ये 10 बातें क्या आप जानते हैं?

Children's Day: बाल दिवस के बारे में ये 10 बातें क्या आप जानते हैं?

नई दिल्ली, 13 नवंबर: भारत में हर साल पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने और उनकी याद में मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चे प्यार से 'चाचा नेहरू' कहते थे। 14 नवंबर, 1889 को पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। जवाहर लाल नेहरू के बारे में कहा जाता है कि वह बच्चों को बहुत प्यार और स्नेह करते थे। नेहरू ने खासकर बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की थी। नेहरू ने भारत के बच्चों के लिए शिक्षा की विरासत छोड़ी है। जवाहरलाल नेहरू ने एक बार कहा था, "आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा।" यूं तो हम बचपन से बाल दिवस मनाते आ रहे हैं, लेकि इस दिन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो आपको शायद ही पता हो। तो आइए जानें बाल दिवस के बारे में ये 10 खास बातें।

14 नहीं पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

14 नहीं पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

1. भारत में पहली बार बाल दिवस 1956 में मनाया गया था। लेकिन उस वक्त बास दिवस बाल दिवस 14 नहीं बल्कि 20 नवंबर को मनाया जाता था। 1964 से पहले भारत 20 नवंबर को बाल दिवस मनाता था, इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिन्हित किया गया है।

2. 1964 में पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद, यह फैसला लिया गया कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। उसके बाद से 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

3. बता दें कि बाल दिवस को 20 नवंबर से 14 नवंबर को मनाने के लिए भारतीय संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था, उसके बाद उसे पारित कर तारीख बदली गई।

दुनियाभर के 50 देशों में बाल दिवस 1 जून को मनाया जाता है

दुनियाभर के 50 देशों में बाल दिवस 1 जून को मनाया जाता है

4. एक जून को दुनिया के लगभग 50 देश बाल दिवस मनाते हैं। लेकिन ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जहां बाल दिवस नहीं मनाया जाता है। हालांकि अब भी अधिकतर देशों में 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।

5. नेहरू को 'चाचा नेहरू' किसने कहा था, ये सवाल कई बार किया जाता है, लेकिन असल में नेहरू को 'चाचाजी' कहे जाने का कोई दस्तावेजी कारण नहीं है। हालांकि कहा जाता है कि 'चाचा नेहरू' उन्हें बच्चों के प्रति उनका प्यार की वजह से बोला जाता है। इसके बारे में एक और मशहूर बात ये है कि नेहरू महात्मा गांधी के बहुत करीब थे, जिन्हें वे अपना बड़ा भाई मानते थे। जहां गांधी को 'बापू' के नाम से जाना जाता था, वहीं नेहरू को 'चाचाजी' के नाम से जाना जाने लगा।

6. बाल दिवस यानी 14 नवंबर के दिन कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है। हालांकि कई स्कूलों में इस दिन पढ़ाई नहीं होती है, कक्षाएं बंद रहते हैं। बच्चे अपने स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं और दिन का आनंद लेते हैं। लेकिन जापान जैसे कुछ देशों का मानना है कि बाल दिवस के दिन बच्चों के लिए छुट्टी नहीं होनी है। बल्कि बच्चों को आनंद लेने के लिए कई गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

अमेरिका में हुई थी बाल दिवस मनाने की शुरुआत

अमेरिका में हुई थी बाल दिवस मनाने की शुरुआत

7. बाल दिवस की शुरुआत 1857 में अमेरिका के चेल्सी में रेवरेंड डॉ चार्ल्स लियोनार्ड ने की थी। भले ही बाल दिवस 1 जून को दुनिया के अधिकांश देशों में विश्व स्तर पर मनाया जाता है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा सार्वभौमिक बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को होता है।

8. बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

9. जवाहरलाल नेहरू को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान जैसे विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की थी।

10.संयुक्त राष्ट्र बाल दिवस मनाने के लिए हर साल एक थीम का चयन करती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+