RJ Mahvash: चहल के साथ नजर आईं RJ महविश ने कहां से की है पढ़ाई? कितनी करती हैं कमाई?
RJ Mahvash Mystery Girl With Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की खबरें चर्चा में थीं, जिसके बाद अब वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं।
यह तस्वीरें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान सामने आईं, जिसमें चहल के साथ एक महिला नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। बताया जा रहा है कि यह कोई और नहीं बल्कि मशहूर रेडियो जॉकी (RJ) महविश (RJ Mahvash) हैं। चहल को इनके साथ पहले भी स्पॉट किया जा चुका है।

कौन हैं आरजे महविश, कहां से की है पढ़ाई?
आरजे महविश पेशे से रेडियो जॉकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने दिल्ली के मशहूर एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसी संस्थान से शाहरुख खान, बरखा दत्त और कबीर खान जैसे बड़े नाम भी निकले हैं।
ये भी पढ़ें: तलाक के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग खुश दिखे युजवेंद्र चहल, मिस्ट्री गर्ल ने दिखाई झलक, बोलीं-मैंने कहा था ना...
सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़
महविश रेडियो की दुनिया में अपनी बेहतरीन आवाज और अनोखे अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार मानी जाती हैं।
कितनी है नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजे महविश की कुल संपत्ति करीब 35 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं, उनकी मासिक कमाई लगभग 70 से 80 हजार रुपये के बीच है। युजवेंद्र चहल के साथ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि, दोनों की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: 'महिलाओं को दोष देना...', युजवेंद्र चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देख छलका धनश्री वर्मा का दर्द, पोस्ट वायरल












Click it and Unblock the Notifications