तलाक के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग खुश दिखे युजवेंद्र चहल, मिस्ट्री गर्ल ने दिखाई झलक, बोलीं-मैंने कहा था ना...

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash: भारत के चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद पूरा देश जश्न में डूबा है। वहीं तमाम बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल काफी चर्चा में हैं। कल रात दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान उन्हें मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया।

युजवेंद्र चहल भले ही मैच का हिस्सा नहीं थे लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उन्हें स्टेडियम में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग को लेकर चर्चा होने लगी। वह लड़की रेडियो जॉकी और एक्ट्रेस महविश थीं। यह सब चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों के बीच हुआ।

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash

अब महविश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इन अफवाहों को और हवा दी। वीडियो में भारत की जीत के बाद का जश्न दिखाया गया। इन दौरान उनके साथ चहल भी मौजूद थे, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। महविश ने कैप्शन में लिखा, "कहा था ना, जिता के आऊंगी! मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं!"

ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा थे Yuzvendra Chahal, शादी से पहले ही किया था प्रपोज? सामने आई सच्चाई

एक वीडियो में महविश पूरे स्टेडियम के साथ भारत की जीत का जश्न मनाती नजर आईं, जबकि आसमान में आतिशबाजी हो रही थी। बाकी तस्वीरों में भी यही नजारा देखने को मिला। आखिर में, उन्होंने अपनी मैच की रात वाली ड्रेस की तस्वीर भी साझा की।

महविश के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने चहल और धनश्री को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "चहल की बॉलिंग स्पीड: 75 किमी/घंटा, चहल की मूव-ऑन स्पीड: 999+ किमी/घंटा!" वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "चहल भाई तो ऐश कर रहे हैं!" एक और मजेदार कमेंट किया कि, "10000000 मिस्ड कॉल्स फ्रॉम धनश्री!"

चहल और धनश्री का तलाक
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे, जो बाद में सच साबित हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल के तलाक को लेकर फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है और जल्द ही इस पर फैसला होगा। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में गुरुग्राम में एक निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान हुई थी, जब चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Dhanashree: चहल-धनश्री का तलाक अभी फाइनल नहीं हुआ! 60 करोड़ एलिमनी पर भी हो गया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+