UP Board 2025: आज आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानिए यहां
UP Board 2025: यूपी बोर्ड के 10 और 12वीं के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कहा जा रहा है कि आज दोपहर 2 बजे UP बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा, जो कि पूरी तरह से झूठी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इन सारे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने इस बारे में एक्स अकाउंट पर पोस्ट जारी किया है।
UPMSP ने अपनी पोस्ट में कहा है कि 'अभी तक रिजल्ट के बारे में कुछ भी ऐलान नहीं हुआ है। इससे संबंधित हर सूचना आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।'

हर जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी
'हमने नतीजों को लेकर कोई भी औपचारिक तिथि घोषित नहीं की है, ऐसे में छात्रों से अपील है कि वो भ्रमित ना हों। हर जानकारी उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी, बस उसे लगातार चेक करते रहें।'
कड़ी सुरक्षा के बीच सभी परीक्षाएं संपन्न हुई हैं
आपको बता दें कि इस साल कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच में आयोजित की गई थीं। जिसमें कक्षा 10 में 27.32 लाख और कक्षा 12 में 27.05 लाख विधार्थी शामिल थे।
यूपी के 8140 केंद्रों पर ये एग्जाम कराए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। कॉपियों की चेकिंग 17 मार्च से शुरू हुई थी, जिसके लिए 261 केंद्रों को निर्धारित किया गया था।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: कैसे चेक करें?
- चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- चरण 2. परिणाम लिंक पर क्लिक करें (कक्षा 10 या कक्षा 12)
- चरण 3. अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या भरें।
- चरण 4. सबमिट दबाएं।
- चरण 5. आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
- चरण 6. अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
कुछ खास बातें (UP Board 2025)
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा भारत की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक है।
- यूपी बोर्ड का सर्टिफिकेट पूरे भारत में मान्यता प्राप्त है।
- यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी आधारित होने के कारण यह छात्रों को IAS, SSC, NEET, JEE आदि जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करता है।
- यूपी बोर्ड समय-समय पर मॉडल प्रश्नपत्र जारी करता है।
- परीक्षा की तैयारी में ऑनलाइन शिक्षा का योगदान बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications