ICC ने किया वर्ल्ड कप फ़ॉर्मेट में बड़ा बदलाव, 2 टीमें शुरुआत में होंगी बाहर, सुपर सिक्स को किया खत्म

ICC World Cup Format: आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप का पूरा खाका ही बदलकर रख दिया है। पहली बार इवेंट में सुपर 7 लाया गया है। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इससे पहले वर्ल्ड कप में ऐसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं आया था।

इवेंट में 14 टीमें आएंगी लेकिन दो को शुरुआत में ही घर भेज दिया जाएगा। ऐसा कभी नहीं हुआ है। टूर्नामेंट तीन अलग-अलग चरणों में चलने वाला है। इस तरह के पड़ाव होने की वजह से किसी भी टीम के लिए ट्रॉफी हासिल कर पाना आसान कार्य नहीं होने वाला है।

ICC World Cup Format

पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में 14 टीमें रहेंगी लेकिन रैंकिंग में निचली तीन टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मैच होंगे। इन तीनों में खराब प्रदर्शन वाली दो टीमों को बाहर किया जाएगा और एक टीम आगे चली जाएगी। इसके बाद कुल 12 टीमें हो जाएंगी।

वनडे वर्ल्ड कप में सुपर 7

12 टीमों को छह-छह के ग्रुप में बांट दिया जाएगा। इनमें से टॉप तीन-तीन टीमों को डायरेक्ट सुपर 7 में एंट्री मिलेगी। बची हुई एक टीम दोनों ग्रुप की चार टीमों में से बेस्ट वाली होगी। इस तरह सात टीमों को सुपर सात में मौका मिलेगा। पहले सुपर सिक्स होता था।

सुपर सेवन में सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ जंग करनी पड़ेगी। वहां से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी। बाद में फाइनल का निर्धारण होगा। टी20 वर्ल्ड कप में भी दिलचस्प बदलाव करते हुए सुपर 10 का कॉन्सेप्ट लाया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में आया सुपर 10

पहले पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप होते थे लेकिन अब पांच ग्रुप होंगे और चार-चार टीमें होंगी। हर ग्रुप से दो टीमों को आगे जाने का मौका मिलेगा। इससे सुपर 10 बन जाएगा। वहां 5-5 टीमों के दो ग्रुप रहेंगे।अब दोनों ग्रुप की टॉप टीम डायरेक्ट सेमीफाइनल में जाएंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की नंबर दो और नंबर तीन टीमों में नॉक आउट मुकाबले खेले जाएंगे। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी। यह आईपीएल जैसा कॉन्सेप्ट हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+