Jobs in MPPSC: फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 39 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी, कैसे करना है अप्लाई?
Jobs in MPPSC: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर की जाएगी। इस भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को न सिर्फ अच्छा वेतन मिलेगा, बल्कि उन्हें सरकारी नौकरी की स्थिरता और अन्य भत्तों का लाभ भी प्राप्त होगा। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा फैसला, WBSSC भर्ती घोटाले में कलकत्ता HC के आदेश को रखा बरकरार, 25,000 नियुक्तियां रद्द
योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। नीचे बताए गए विषयों में से किसी एक में डिग्री होना अनिवार्य है:
- जैव रसायन विज्ञान (Biochemistry)
- सूक्ष्म विज्ञान (Microbiology)
- रसायन विज्ञान (Chemistry)
- मेडिकल साइंस (Medicine)
- खाद्य प्रोद्योगिकी (Food Technology)
- डेयरी प्रोद्योगिकी (Dairy Technology)
- जैव प्रोद्योगिकी (Biotechnology)
- तेल प्रोद्योगिकी (Oil Technology)
- कृषि विज्ञान (Agricultural Science)
- पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science)
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रेड पे और अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा: यह परीक्षा OMR आधारित होगी और इसमें MCQ सवाल पूछे जाएंगे।
- इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Register" या "New Registration" विकल्प पर क्लिक करें।
- अब "Apply Now" पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी और जानकारी के लिए MPPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
ये भी पढ़ें: Job In UP: योगी सरकार इस विभाग में करने जा रही 26 हजार पदों पर भर्ती, ये होंगे पात्र, जल्द कर लें यह काम












Click it and Unblock the Notifications