RBSE Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, नहीं काम कर रहा लिंक तो SMS से ऐसे चेक करें परिणाम

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने आज, 20 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईआर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आरबीएसई 12वीं कक्षा के आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड के पिछले साल के रिजल्ट में कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 फीसदी था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.85 फीसदी था। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.39 प्रतिशत, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.72 प्रतिशत रहा था। पिछले साल साइंस स्ट्रीम में 95.65 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे में 96.60 फीसदी छात्र पास हुए थे। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.35 प्रतिशत था।

RBSE Result

आरबीएसई 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है। इस साल, आरबीएसई ने 8,66,270 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 6081 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी।

कैसे करें आरबीएसई 12वीं के रिजल्ट चेक?
स्टेप 1: आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर आर्ट्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और ऐसे अन्य विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
स्टेप 5: भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और सेव करें।

SMS के माध्यम से ऐसे देखें परिणाम

  • 'RAJ12 (स्पेस) रोल नंबर' टाइप करें
  • 56263 पर एसएमएस भेजें
  • राजस्थान बोर्ड उसी नंबर पर रिजल्ट भेजेगा
  • भविष्य के संदर्भों के लिए डेटा सेव कर लें

अपने परिणामों से असंतुष्ट छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच या पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • नेविगेट करें और पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच, पूरक परीक्षा लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र के साथ एक नई विंडो खुलेगी
  • आवश्यक विवरण प्रदान करें
  • अपेक्षित शुल्क जमा करें
  • विवरण सत्यापित करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पावती पर्ची का प्रिंटआउट ले लें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+