छात्रों के लिए बड़ी खबर! NTA ने बदला JEE Main, UGC NET और CUET PG का शेड्यूल, तुरंत चेक करें नई एग्जाम डेट्स

NTA Revised Exam Calendar Out: NTA की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल बदल दिया है। नए कैलेंडर में जेईई मेन, यूजीसी नेट, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी जैसी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है।

NTA ने संशोधित कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब पुराने शेड्यूल के बजाय नई तारीखों के हिसाब से अपनी पढ़ाई की योजना बनानी होगी। वहीं कुछ परीक्षाओं की तारीख पहले जैसी ही रखी गई है। एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल नया कैलेंडर देखें।

NTA Revised Exam Calendar Out

JEE Main की तारीख बदली

जेईई मेन 2027 सेशन 1 अब 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को होगा। पहले परीक्षा 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी के बीच प्रस्तावित थी। सेशन 2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होगी।

UGC NET और CMIR NET

दिसंबर सत्र का यूजीसी नेट अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगा। पहले इसकी तारीख 14 से 19 दिसंबर थी। जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट अब 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। पहले परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को होनी थी।

CUET PG का नया शेड्यूल

सीयूईटी पीजी 2027 की परीक्षा मार्च में अलग-अलग तारीखों पर होगी। परीक्षा 2 से 5 मार्च, 8-9 मार्च, 12 मार्च, 15 से 19 मार्च, 24-25 मार्च और 29 से 31 मार्च को आयोजित की जाएगी।

इन परीक्षाओं की तारीख नहीं बदली

एनटीए कैलेंडर के अनुसार RIMC 6 दिसंबर 2026, SWAYAM 8 से 12 दिसंबर, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 13 दिसंबर, आर्मी कैडेट्स कॉलेज 4 जनवरी 2027, श्रेष्ठा NETS और NIFT एडमिशन परीक्षा 10 जनवरी, ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 31 जनवरी और CMAT 2027 7 फरवरी को ही होगा।

प्रशासनिक कारणों से बदलाव

एनटीए ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते कई परीक्षाओं की तारीख बदली गई है। हालांकि, एजेंसी ने हर परीक्षा की तारीख बदलने की अलग वजह नहीं बताई है। उम्मीदवारों को पुराने कैलेंडर पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है।

ऐसे देखें नया कैलेंडर

संशोधित शेड्यूल देखने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां जारी संशोधित कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ में सभी नई तारीखें देखी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: NEET UG में 267वीं ऑल इंडिया रैंक, फिर क्यों ठुकराई सरकारी सीट? घट रहा मेडिकल कॉलेज का क्रेज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+