NIRF Ranking 2024: IIT Madras ने एक बार फिर हासिल की पहली पोजीशन, देखें किन संस्थानों ने बनाई टॉप 10 में जगह

NIRF Ranking 2024 List: शिक्षा मंत्रालय ने आज यानी 12 अगस्त को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIR) 2024 जारी कर दिया है। इस वर्ष की रैंकिंग 16 श्रेणियों में बांटी गई है, जिसमें शीर्ष विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, प्रबंधन संस्थान, फार्मा कॉलेज और आर्किटेक्चर स्कूल शामिल हैं। इस बार विशेष रूप से, तीन नई श्रेणियां शुरू की गई हैं- ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी और राज्य द्वारा वित्तपोषित सरकारी विश्वविद्यालय।

सभी श्रेणी में आईआईटी मद्रास ने सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त करते हुए टॉप किया है। आईआईएससी बेंगलुरु दूसरे, आईआईटी बॉम्बे ने तीसरा, आईआईटी दिल्ली ने चौथा और आईआईटी कानपुर ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

NIRF Ranking IIT Madras Top

ओवरोऑल श्रेणी में शीर्ष 10 संस्थान

1.आईआईटी मद्रास
2.आईआईएससी बेंगलुरु
3.आईआईटी बॉम्बे
4.आईआईटी दिल्ली
5.ईट कानपुर
6.आईआईटी खड़गपुर
7.एम्स, नई दिल्ली
8.आईआईटी रूड़की
9.आईआईटी गुवाहाटी
10.जे.एन.यू., नई दिल्ली

पिछले कुछ सालों में एनआईआरएफ रैंकिंग में भागीदारी में काफी वृद्धि देखी गई है। पिछले साल 8,686 की तुलना में इस साल 10,000 से अधिक संस्थानों ने इसमें भाग लिया। 2022 और 2021 में, यह संख्या 7,254 और 6,272 थी। 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से ही ये रैंकिंग शैक्षणिक परिदृश्य का हिस्सा रही हैं।

पिछले साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को समर्पित एक नया खंड शामिल किया गया था। इस खंड को जोड़ने का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों का अधिक व्यापक अवलोकन प्रदान करना था।

रैंकिंग पैरामीटर

एनआईआरएफ रैंकिंग कई प्रमुख मापदंडों पर आधारित है। इनमें शिक्षण, सीखना और संसाधन; अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास; स्नातक परिणाम; आउटरीच और समावेशिता; और धारणा शामिल हैं। प्रत्येक पैरामीटर को संस्थागत प्रदर्शन के विभिन्न पहलुओं का व्यापक रूप से आकलन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+